खाली पेट इन 8 चीजों का सेवन सेहत के लिए हो सकता हैं घातक, रखें ध्यान

हर कोई सेहतमंद रहना चाहता हैं और इसके लिए वे अपने आहार में पोषण युक्त कई फूड भी शामिल करते हैं। लेकिन इन आहार को शामिल करने के साथ ही आपको इनके सेवन से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। देखने को मिलता हैं कि कई लोग ऐसे फूड का सेवन भूखे पेट ही कर लेते हैं जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता हैं। जी हां, कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका भूखे पेट सेवन करना सेहत को कई तरीकों से प्रभावित करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी भूखे पेट नहीं खाना चाहिए।

अंगूर

खाली पेट कभी भी एसिड वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर में भी एसिड होता है, इसलिए सर्दियों में इसे खाली पेट खाने से बचें। खाली पेट अंगूर खाने से पेट में जलन, दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं रोजाना खाली पेट अंगूर खाना गैस्ट्रिक अल्सर का भी कारण बन सकता है। खाली पेट संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल एसिडिटी बढ़ाते हैं।

केला

केले की गिनती कंपलीट फूड के तौर पर की जाती है। बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए केला खाने के कई फायदे हैं लेकिन खाली पेट केला खाना शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ा देता है। यह पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है।

चाय या कॉफी

हमारे सुबह की शुरूआत चाय या कॉफी से ही होती है। लेकिन इसका सेवन आपके शरीर में काफी बहुत बुरा असर डालने का काम करता है। क्योकि ज्यादातर लोग चाय या कॉफी का सेवन खाली पेट ही करते है। जो शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। जिससे कब्जियत की शिकायत होने लगती है। पाचन क्रिया पर इसका बुरा असर होता है।

कार्बोहाइड्रेटेड ड्रिंक

बैसे तो कोई भी कार्बोहाइड्रेटेड ड्रिंक का सेवन खाली पेट नही करना चाहिये। पर यदि आप इसका सेवन खाली पेट करते है तो यह आपकी सेहत के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे कैंसर और दिल की बीमारी जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।


सेब

क्या खाली पेट सेब खाना चाहिए? सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन खाली पेट सेब खाने से बचें। सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द और पेट में ऐंठन का भी कारण बन सकता है। कई लोगों को खाली पेट सेब खाने से गैस बन जाती है। इसके अलावा केला, नाशपाती भी खाली पेट खाने से बचें।

नाशपाती

नाशपाती में पोटैशियम, विटमिन सी, विटमिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैगनीज जैसे गुणकारी तत्वों की भरमार है, लेकिन खाली पेट इस फल को खाना शरीर को अंदरूनी नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण और सूखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचता है।

टमाटर

बैसे तो लाल लाल टमाटर सेहत के लिये फायदेमंद होते है लेकिन इसका सेवन यदि खाली पेट किया जाये तो ये काफी नुकसान दायक होता है। क्योकि इसमें एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। और एसिडिक नेचर के कारण ये खाली पेट में काफी नुकसान पहुचाने का काम करता है। खाली पेट सेवन करने से पेटदर्द की शिकायत काफी बढ़ने लगती है। इसलिये अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है।

दही या फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स

दही या अन्य फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स को खाली पेट खाया जाए तो इससे गट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। यह पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट में जलन व दर्द होने लगता है।