प्रेग्नेंसी के अलावा इन 4 कारणों की वजह से भी नहीं आते पीरियड्स

महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स जो कि एक नियत समयचक्र के बाद आता हैं। यह समय किसी भी महिला के लिए बहुत मुश्किल भरा होता है। अक्सर देखा जाता हैं कि लड़कियों या महिलाओं के पीरियड्स मिस हो जाते हैं जिसको लेकर धारणा हैं कि महिला गर्भवती होने वाली हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि पीरियड्स मिस होने का कारण प्रेग्नेंसी ही हैं जबकि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

शरीर का कम वजन

अगर आपका वजन कम है तो आपका पीरियड साइकल प्रभावित होता है। कम वजन से आपका पीरियड में अनियमितताएं आती हैं।

तनाव

तनाव महिलाओं के पीरियड्स को बुरी तरह से प्रभावित होता है। अधिक तनाव आपके हार्मोंस को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इस कारण कई बार पीरियड्स में देरी हो जाती है।

पौलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

आजकल की जैसी जीवनशैली हो चुकी है, महिलाओं में पौलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) की समस्या आम हो गई है। इस बीमरी के कारण महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की शिकायत हो रही है। ना सिर्फ पीरियड्स बल्कि इस बीमारी के कारण महिलाओं में वजन बढ़ने, बाल झड़ने, चेहरे पर दाग-धब्बे जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

अधिक एक्सरसाइज

एक्सरसाइज शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इससे हमारी सेहत पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। पर अत्यधिक एक्सरसाइज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका सीधा असर आपके हार्मोंस पर पड़ता है, और आपके पीरियड्स ठीक समय पर नहीं आते हैं।