सेक्स से जुड़े रोचक तथ्य जिन्हें जान चौंक जायेंगे आप

सेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।प्राचीन कहावतों पर यकीन करें तो सेक्स को कोई अपने जीवन काल में भी पूरा नहीं समझ सकता, क्योंकि वह ब्रह्मांड की तरह विस्तृत, गहरा और असीम है। सेक्स को लेकर कई तरह के सर्वेक्षण किए जाते हैं, जिनके परिणाम भी काफी रोचक होते हैं। ऐसे सर्वेक्षणों का उद्देश्य सेहत की दृष्टि से इस विषय का ज्ञान बढ़ाना होता है। इन सर्वेक्षणों में पाए गए कुछ रोचक तथ्य इस तरह से हैं।

# बहुत अधिक सेक्स के बारे में सोचने या इस तरह की पिक्चर्स देखने से पुरूष में किसी भी तरह से कोई मानसिक बदलाव नहीं होता क्योंकि पुरूषों का ऐसा मानना होता है कि कल्पनाओं और वास्तविकता में बहुत फर्क होता है। यही बात शोधों में भी साबित हो चुकी है।

# वीर्य को वीर्य बैंक में -196.9 डिग्री सेल्सीयस के तापमान पर रखा जाता है।

# इंसान और डाल्फिन, विश्व की दो ऐसी प्रजातियां हैं जो अपने आनंद के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं।

# यौन क्रिया के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कहीं ज्यादा पसीना आता है। स्त्रियां की शारीरिक संरचना में बदन से निकलने वाले पानी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

# एक जानकारी के मुताबिक एक चम्मच वीर्य में करीब 5 कैलोरी होती है और एक बार सेक्स करने पर करीब 100 कैलोरी खर्च हो जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि सेक्स के द्वारा मोटापे पर भी नियंत्रण किया जा सकता है।

# महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले अधिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के साथ ही सेक्स एक कारगार दर्द निवारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि संभोग के दौरान एंडोमार्फीन का स्राव होता है जो कि शक्तिशाली और कारगार दर्द निवारक माना जाता है।

# एक सर्वेक्षण के अनुसार ब्राजील के लड़के और लड़कियाँ किसी भी देश के मुकाबले सबसे पहले अपना कौमार्य खोते हं। लेकिन भारत इस मामले में सबसे नीचे हैं।

# आमतौर पर संवेदनशील और भावुक महिलाएं सामान्य महिलाओ के मुकाबले सेक्स को अधिक एन्जॉय कर पाती है और ऐसी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक कल्पनाशील होती है।