एक उम्र के बाद हर मर्द को जरूर कराने चाहिए ये 4 चेकअप, सावधानी में ही सुरक्षा है

उम्र का हर पड़ाव व्यक्ति के जीवन में नए बदलाव लेकर आता हैं। खासतौर से सेहत को लेकर। जी हां, एक उम्र के बाद व्यक्ति का शरीर बदलने लगता है और बीमारियां इसका फायदा उठाती हैं। आज के इस जनजीवन में देखा जाता हैं कि 35 की उम्रके बाद मर्दों को कई बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता हैं जो आपको सुरक्षित रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे चेकअप की जानकारी देने जा रहे हैं जो 35 के उम्र के बाद हर मर्द को जरूर करवाने चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें। तो आइये जानते हैं इन चेकअप के बारे में।

ब्लड शुगर चेक कराएं

खून में शुगर का लेवल बढ़ने पर डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। हालांकि शुरुआत में इसके ज्यादा लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए 35 की उम्र के बाद साल में एक से दो बार अपना ब्लड शुगर लेवल जरुर चेक करवाना चाहिए।

बीएमआई की जांच करवाएं

बीएमआई यानी कि बॉडी मास इंडेक्स एक सामान्य स्वास्थ्य जांच है। बीएमआई में व्यक्ति की लंबाई और उसके वजन के अनुपात निकाल जाता है। ताकिय इस बात का पता लगाया जा सके कि वो कितना स्वस्थ है। 18.5 से 24.9 के बीच का बीएमआई सही माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में प्लाक जमना शुरू हो जाता है, जो खून के बहाव को बाधित करता है। इसलिए साल में कम से कम एक बार कोलेस्ट्रॉल जरुर चेक कराएं।

दांतों की चेकअप कराएं

क्या आपको पता है कि दांत में होने वाले रोग दिल पर भी प्रभाव डालते हैं। दरअसल, दांतों में होने वाले कई सामान्य बीमारियां हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं। इसलिए हर साल अपने दांतों की जांच जरुर करवाएं। इसलिए समय-समय पर दांतों की जांच करवाएं।