करना चाहते हैं अपना पेट अंदर, ब्‍लड ग्रुप के अनुसार करें आहार का चुनाव

लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन की वजह से कई लोग बिना शारीरिक श्रम किए हुए घर पर बैठे हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ने और पेट निकलने जैसी समस्याएं पैदा हुई हैं। ऐसे में कई लोग अब अपने पेट को अंदर करने के लिए व्यायाम और खानपान में बदलाव की ओर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में अगर ब्लड ग्रुप के मुताबिक डाइट ली जाए तो यह ज्यादा असरदार साबित होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वजन घटाने के लिए ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन से फूड खाने चाहिए इसकी जानकारी लेकर आए हैं।

​ब्लड ग्रुप A

अगर आपका ब्लड ग्रुप A है, तो वजन घटाने के लिए आपको फल खाना चाहिए। दरअसल, A ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्युन सिस्टम काफी सेंसिटिव होता है। इसलिए उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही सलाद और फल का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ब्लड ग्रुप A वालों के लिए बीन्स, अनाज और फलियां फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन करने से वजन तेजी से घटता है।

​ब्लड ग्रुप B

ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को कम वसा युक्त डेयरी प्रोडक्ट और अधिक प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में सोयाबीन, अंडे, दाल और विभिन्न प्रकार की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ब्लड में कार्टिसोल की मात्रा बढ़ जाने से व्यक्ति में डायबिटीज और सूजन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप AB

यदि आपका ब्लड ग्रुप AB है तो आपको टोफू, सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट के साथ अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप के लोगों में एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं पायी जाती हैं। इसलिए AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को एल्कोहल, धूम्रपान, कैफीन और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

​ब्लड ग्रुप O

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही मीट, बीन्स और अनाज का कम सेवन करना चाहिए। ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को एसिडिटी से बचना चाहिए। हेल्दी डाइट पर ध्यान देने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। चूंकि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को थायरायड की संभावना अधिक होती है इसलिए तनाव लेने से भी बचना चाहिए।