45 मिनट के जॉगिंग के बराबर है एक मिनट की यह एक्सरसाइज, शोध में हुआ खुलासा

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि सभी को अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम और दौड़ लगाने की जरूरत होती हैं। क्योंकि अव्यवस्थित जीवनशैली और गलत खानपान ने व्यक्ति के शरीर को कमजोर बना दिया हैं जो व्यायाम की मदद से ही मजबूत हो सकता हैं। लेकिन लोग व्यस्तता के चलते व्यायाम को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप एक ऐसी एक्सरसाइज अपना सकते हैं जिसमें की गई एक मिनट कीई मेहनत 45 मिनट के जॉगिंग के बराबर है। इसका खुलासा एक शोध की मदद से हुआ हैं।

हाल ही में एक शोध के मुताबिक सिर्फ एक मिनट के हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज (High Intensity Exercise) करने से शरीर को 45 मिनट की जौगिंग या लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने के बराबर फायदा होता है। इस स्टडी में लोगों को हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज के नाम पर स्प्रिंट करने को कहा गया।इस टेस्ट में शोधकर्ताओं ने सभी लोगों को दो समूहों में बांट दिया, इसमें एक ग्रुप को 12 हफ्तों तक लगातार हर 10 मिनट के बाद हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे स्प्रिंट करनी थी। वहीं, दूसरे ग्रुप ने घंटों पसीना बहाकर लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज की।

तय वक्त के बाद लोगों की मांसपेशियों और दिल की सेहत की जांच की गई। नतीजों से ये स्पष्ट हुआ कि लिन लोगों ने सिर्फ एक मिनट की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज की उनको भी उतना ही फायदा हुआ, जितना घंटों तक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने वालों को हुआ।