आपके दिल की सेहत को अच्छी बनाए रखेंगे ये 7 फल, आज से ही करें डाइट में शामिल

वर्तमान समय के तनाव, अवसाद, काम की थकान और खानपान में अशुद्धता ने इंसान के शरीर को बीमारियों का घर बना दिया हैं। कई लोगों दिन में भोजन से ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं ताकि स्वस्थ रह सकें। दवाइयां खाने की नौबत आए इससे पहले ही सतर्क होते हुए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके दिल की सेहत को अच्छी बनाए रखने का काम करेंगे। आहार में इन फलों को शामिल करने से पोषण मिलने के साथ ही हृदय रोगों का जोखिम भी कम होगा। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

संतरा

संतरा विटामिन सी, पेक्टिन और पोटैशियम से भरपूर होता है। संतरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही संतरा दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। संतरा ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मददगार है। संतरा खाने से बीपी की समस्या से भी बचा जा सकता है, हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है

अंगूर

अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, ये तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अंगूर भी रेस्वेराट्रोल से भरपूर होते हैं। साथ ही अंगूर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीफ्लेटलेट गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। हृदय को रोगों से बचाते हैं।

जामुन

जामुन जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बेरी हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय जोखिम को कम करते हैं। साथ ही इन फलों में एंथोसायनिन एलाजिक एसिड और रेस्वेराट्रोल होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं।

सेब

डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है, साथ ही हमारे अंगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। सेब को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इतना ही नहीं सेब रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।

टमाटर

टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता हैं, जो मुक्त कणों से लड़ता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव क्षति को भी रोकता है। टमाटर में विटामिन बी, विटामिन ई और फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। हृदय जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।

तरबूज

तरबूज लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत होता है। इसमें साइट्रलाइन भी होता है, जो आपके शरीर में रक्त को स्थानांतरित करने में मदद कर सकता है और आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। इसलिए तरबूज को भी हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो मोनो असंतृप्त फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। अनसैचुरेटेड फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। इतना ही नहीं एवोकाडो में पोटैशियम भी काफी अच्छी मात्रा में होता है, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई बीपी के रोगियों के लिए एवोकाडो का सेवन करना लाभकारी होता है।