इन आसान तरीको से बनाए कमसिन कमर, ज़िद्दी चर्बी को कहे Bye Bye

जिद्दी चर्बी को पेट का मोटापा कहा जाता है जो आसानी से पेट में जम जाती है। पेट की चर्बी से बहुत से लोग परेशान होते है, ऐसा बढ़ते मोटापे की वजह से होता है। आजकल लोग खाने में जंक फ़ूड को ज्यादा शामिल करते है। एक बार के लिए वजन बढ़ाना आसन है पर बढ़ जाने के बाद पेट पर आयी चर्बी को कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

पेट की चर्बी गलत आदतों की वजह से बढती है। पेट की चर्बी कई समस्याओ का कारण बनती है जैसे यह सबसे पहले तो आपको भद्दा सा बना देती है। इसके अलावा भी यह कई समस्याओ को जन्म देती है। इसे कम न किया जाये तो बीमारिया होते देर नहीं लगती है। इसके लिए लोग तमाम कोशिशे कर लेते है पर सफल नही होते है। आज हम आपको यहाँ कुछ ऐसे ही तरीको के बारे में बतायेंगे जिनको अपनाकर आप पेट की चर्बी को कम कर सकते है तो आइये जानते है इस बारे में...
# योगा करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन अच्छा विकल्प है। हर सुबह नियमित रुप से योगा करने पर शरीर पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है। योग शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है।

# गुणकारी शहद

वजन घटाने या मोटपा कम करने के लिए शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। गुणकारी शहद की थोड़ी सी मात्रा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलकार पीएं।

# टहलना ना भूलें

सुबह-शाम की सैर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद तुरंत सोने की जगह कुछ देर टहलें। इससे अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम करने के साथ पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

# जंकफूड से दुरी

पेट की चर्बी कम करना हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ही करें। कभी-कभी स्टीम सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

# ग्रीन टी का सेवन

चाय पीने के शौकीन लोगो को चाय से दुरी बना लेनी चाहिए और इसकी जगह पर ग्रीन टी को शामिल करना चाहिए।