इन 5 तरीको से हिचकी की समस्या को करे दूर

अकसर लोग हिचकी आने का संकेत मानते है की कोई याद कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। हिचकी आने का मतलब यह नहीं की कोई याद कर रहा है। ऐसा तब होता है जब गले कुछ अटक जाये या श्वास नली का सही तरह से काम नही कर हो सकता है। खाने खाने के बाद यह समस्या अक्सर हो जाती है। इस समस्या स बहुत से लोग परेशान रहते है। इस परेशानी का सही समय पर इलाज न हो पाए तो यह इतनी बढ़ जाती है की साँस लेने में भी कठिनाई का अनुभव होता है। इसे दूर करने के लिए घर के तरीको का उपयोग किया जा सकता है। तो आइये जानते है इस बारे में....

# एक कटोरी ले और उसमे उतना ही पानी डाले जितना आप पी सकते हो। इसके बाद इस पानी को गर्म कर ले,लेकिन इतना भी गर्म न करे जिससे पानी पिया भी न जा सके। गुनगुने पानी को पीने से भी यह समस्या दूर होती है।

# इस समस्या से निजात पाने एक लिए आप मुलीके पत्तो का भी सेवन कर सकते हो। दिन भर में 3-4 पत्ते खाने से भी फायदा मिलता है।

# अदरक का रस, काली मिर्च और निम्बू का रस मिलाकर चाटने से भी हिचकी की समस्या बंद हो जाती है।

# 10 ग्राम तुलसी, 10ग्राम काली मिर्च और 2 ग्राम छोटी इलायची को एक साथ पीसकर चूर्ण बनाये। इसे 3-4 बार ग्राम की मात्रा में शहद के साथ चांटे। इससे भी फायदा मिलता है।

# सोंठ को पानी में घिसकर सूंघे, इससे भी हिचकी तुरंत बंद हो जाती है।सोंठ का सेवन करना वैसे भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।