कच्चा पालक खाने के इन 5 फायदों को शायद ही आप जानतें होंगे

पालक में पाए जाने वाले खनिजों की क्षारीयता शरीर में पीएच को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी प्रदान करता है। पालक का रस, कच्चा पालक का सेवन करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं| जब पालक को पकाया जाता है तब उसमें एसिड की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। हालांकि कच्चा पालक आपके आहार के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। कच्चा पालक एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के, आयरन, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से समृद्ध होता है। आज हम आपको कच्चा पालक के 5 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* एंटी-कैंसर

पालक फ्लेवोनोइड से समृद्ध होता है। यह एंटी कैंसर गुणों के साथ फिओनैट्रिएन्ट भी होता है। पालक पेट और त्वचा के कैंसर की कोशिकाओं में कोशिका विभाजन की प्रक्रिया को धीमा करनें में प्रभावी पाया गया है। इसके अलावा पालक आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में भी प्रभावी होता है।

* वजन घटाना

पालक वजन कम करने में बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इसमें कैलोरीज और फैट नहीं पाया जाता है। यह बहुत पौष्टिक होता है और इसमें फैट घुलनशील आहार फाइबर का अच्छा गुणवत्ता होता है। पाचन में यह फाइबर कब्ज को रोकता है, निम्न रक्त शर्करा बनाये रखता है और ओवर ईटिंग से भी रोकता है।

* एनीमिया से बचाव

पालक का नियमित सेवन एनीमिया से बचाता है। यह आयरन का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। आयरन की जरूरत शरीर में ऊर्जा के लिए भी आवश्यक है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन का एक कॉम्पोनेन्ट है, जो शरीर के सभी कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाता है।

* हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की बीमारी ह्रदय रोग के लिए जिम्मेदार होती है। हाइपरटेंशन को कम करने में कच्चे पालक का उपभोग फायदेमंद है क्योंकि इसके कुछ गुण तनाव और चिंता को कम करने में सहायता करता है। विटामिन सी भी हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

* आँखों की रौशनी

पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्थिसैथिन होते हैं, जो आँखों से सबंधित समस्याओं से रक्षा करते हैं। पालक में विटामिन ए भी होता है। यह स्वस्थ मेम्ब्रेन को बनाए रखने के लिए और सामान्य दृष्टि के लिए भी जरूरी होता है।