बेहद खतरनाक हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान

व्यक्ति की अच्छी सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं अच्छा खानपान जिसका असर शरीर पर पड़ता हैं। हांलाकि आजकल देखा जाता हैं कि लोग अपनी सेहत को दरकिनार करते हुए अपने आहार में कई ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो सहता को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी तरह कई आहार ऐसे होते हैं जो कॉम्बिनेशन में ग्रहण किए जाते हैं लेकिन उनका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे गलत फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सैंडविच और कॉफी

अक्सर शहरों में सैंडविच और कॉफी का नाश्ता किया जाता है। कॉफी और सैंडविच का नाश्ता करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद कार्ब्स कैल्शियम को अच्छे से पचने से रोकते हैं, जिसके कारण आपको कई प्रकार की हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और केला

अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के बाद दूध और केले का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दूध और केले का सेवन एक साथ करने से पेट में भारीपन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्या हो सकती है।

दही और फल

न्यूज टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, कभी भी दही और फल का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दही और फलों का सेवन एक साथ करने से जुकाम सहित कई प्रकार की एलर्जी हो सकती है।

पास्ता और चीज

अक्सर जब पास्ता खाने या बनाने की बात आती है तो लोग शौक से पास्ता में चीज को ऐड करते हैं। लेकिन आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि एक साथ पास्ता और चीज का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। पास्ता और चीज दोनों का एक साथ इस्तेमाल करने से यह पाचन क्रिया में रूकावट बन सकती है। अगर, आपको पास्ता इतना ही पसंद है तो इसमें चीज की बजाय हरि सब्जियों का इस्तेमाल करें।

दही और परांठा या फल

अक्सर लोग नाश्ते में दही और परांठे या फल खाने ही पसंद करते हैं। दही के साथ परांठा या कोई भी तली हुई चीज खाने से इसमें मौजूद फेट पाचन में रुकावट बनता है। इसके साथ ही दही के साथ इस प्रकार की चीजें खाने से शरीर को एनर्जी में भी नहीं मिलती है।