क्या आप भी कर रहे हैं वजन घटाने पर विचार, आज से ही बंद करें इन फलों का सेवन

आज के समय में बढ़ता वाकन और मोटापा एक बड़ी आबादी की समस्या बना हुआ हैं। बढ़ता हुआ वजन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता हैं। ऐसे में सभी की चाहत होती हैं कि अपने वजन पर नियंत्रण किया जाए। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी होता हैं खानपान से जुड़ी आदतों में बदलाव। खासतौर से इस दौरान सही फलों का सेवन जरूरी हैं क्योंकि कुछ फल ऐसे होते हैं जो सेहत तो बढ़ाते हैं लेकिन इसी के साथ ही वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं उन फलों के बारे में जिनका सेवन बंद ही कर देना चाहिए।

केला

बॉडी बनाने के लिए केला खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। मगर वहीं वेट लूज करने वालों को इसका सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। असल में, एक मीडियम साइज केले में 14-15 ग्राम चीनी पाई जाती ह। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने की जगह बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत का खजाना होता है। मगर 100 ग्राम एवोकाडो में करीब 160 कैलोरीज पाई जाती है। साथ ही इसमें फैट भी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में वजन कम होने की जगह बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे कम या ना खाने में भलाई है।

किशमिश और सूखा आलूबुखारा

डाइटिंग के दौरान किशमिश और सूखा आलूबुखारा का सेवन कम करना चाहिए। इनमें कैलोरी व फैट अधिक होने से साथ पानी बिल्कुल भी नहीं होता है। 1 कप किशमिश में करीब 500 ग्राम कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए मोटापे से परेशान व डाइटिंग करने वालों को इसका सेवन कम या ना करने में ही भलाई है।

आम

आम तो लगभग हर किसी का फेवरेट फल है। गर्मी में मिलने वाले इस फल को खाने का हर किसी को इंतजार रहता है। मगर बात इसमें चीनी की करें तो करीब 1 मीडियम साइज आम में 30-32 ग्राम चीनी पाई जाती है। इसतरह कैलोरी से भरपूर होने से आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जो वजन घटाने वालों को इसके सेवन से परहेज रखना चाहिए। इसके अलावा आम को एक सीमित मात्रा में ही खाएं।

अंगूर

अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। मगर 1 कप अंगूर में 15-16 ग्राम चीनी और 67 ग्राम कैलोरीज पाई जाती है। ऐसे में यह तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए मोटापे के शिकार व डाइटिंग कर रहे लोगों को इसका सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए।