ये 4 आहार देते हैं शरीर को मजबूती, हर तरह के रोगों से मिलती है सुरक्षा

कहा जाता हैं कि व्यक्ति की असली संपत्ति उसका अच्छा स्वास्थ्य ही होता हैं जो अंत समय तक उसका साथ देता हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हांलाकि आज का रहन-सहन और गलत खानपान व्यक्ति के शरीर को अंदर से खोंखला करता जा रहा हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए सबसे जरूरी हैं स्वस्थ आहार। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर को मजबूती देते हुए हर तरह के रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

ताजे फल

फलों में विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इनमें कैलोरी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। फलों में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है और यह पके शरीर को भी फायदा पहुंचाता है। अगर आप फलों का सेवन करते रहेंगे तो आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त रहेंगी। फलों का चुनाव आपको मौसम के हिसाब से करना चाहिए।

फाइबर

साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। अलसी जैसे साबुत अनाज में फाइबर और ओमेगा-थ्री फैटी एसिड होता है। इससे कोलेस्ट्रोेल नियंत्रित रहता है। अलसी के बीजों को पीसकर इसे दही या अन्यज खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेीमाल कर सकते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।

बादाम

बादाम हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पॉलीअनसेचुरेटेड पाया जाता है। यह दिल के बहुत ही फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। विटामिन और फाइबर की मदद से दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है। बादाम में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिल की समस्याओं को काफी हद तक ठीक करता है।

सब्जियों की सलाद

कुछ सब्जियों, जैसे गाजर, शलजम, टमाटर आदि को आप कच्चाप भी खा सकते हैं और भूख लगने पर इन्हेंअ स्नैयक्सि की तरह इस्तेबमाल किया जा सकता है। सब्जियों में फोलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो होमोंसिस्टखरीन के स्तर को कम करती है। सब्जियां जैसे पालक, सलाद, असपरैगस, ब्रोकोली को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम कर देता है।