आंखों की जलन बन रही बेहद आम समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक एवं संवेदनशील अंगों में से एक है, इसलिए इन पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी दृष्टि को कमजोर कर सकती हैं। पर्यावरण प्रदूषण, वातावरणीय कारण, कॉन्टैक्ट लेंसेज का इस्तेमाल, बहुत अधिक स्क्रीन टाइम, नींद कम आना, चिड़चिड़ापन, शरीर में पानी की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से आंखों को थकान और जलन का सामना करना पड़ रहा हैं। आंखों में पनपी यह समस्या दैनिक जीवन को प्रभावित करने के साथ ही दूरगामी दुष्परिणाम भी देती हैं। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से आंखों की इस जलन को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में...


ठंडा पानी

आंखों में जलन या थकान होने पर आंखों में पानी के छींटे डालें। इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आंखों में थकान और जलन दूर करने के लिए पानी का सेवन करें। पानी की कमी के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं संक्रमण के कारण आंखों में होने वाली जलन को दूर करने के लिए भी पानी का सेवन जरूरी है। पानी पीने से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाएंगे और आंखों का संक्रमण ठीक हो जाएगा।

खीरा

आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। ये आंखों की जलन दूर करके उन्हें ठंडक देने का काम करता है। खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें फ्रिज में रख दें। कुछ देर के लिए खीरे के इन टुकड़ों को आंखों पर रखकर लेट जाएं। जलन और थकान दूर करने का ये बेहद कारगर और आसान उपाय है।

ठंडा दूध

आंखों में थकान महसूस हो रही है या जलन हो रही है, तो ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे दूध में रूई डुबाएं। रूई को आंखों के ऊपर रखकर हल्की मालिश करें। दूध की ठंडी तासीर से आंखों का संक्रमण दूर होगा और आंखों में फ्रेशनेस आएगी। देर तक काम करने के बाद ये उपाय ट्राई करेंगे, तो आंखों में दर्द, सूजन और थकान आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आंखों की जलन दूर करने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा

ऐलोवेरा के पत्ते को अच्छे से क्लीन करने के बाद उसमें से जेल निकाल लें। टिशू पेपर की मदद से जेल को आइलिड्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद आंखों को पानी से धो लें। इससे सूजन और रेड आई की समस्या से निजात मिलेगी।

गुलाब जल

आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो गुलाब जल में रूई डुबोकर पैच बना सकते हैं और इन्हें आंखों पर रखकर लेट सकते हैं। या फिर गुलाब जल की एक या दो बूंद को आंखों में भी डालकर कुछ देर के लिए लेट सकते हैं। इससे आंखें साफ हो जाएंगी और थकान भी दूर हो जाएगी।

आलू

आंखों की जलन, थकान और आंखों के नीचे बने काले घेरों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। खीरे की ही तरह आलू के भी पतले-पतले टुकड़े काटकर फ्रिज में रख दें और जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं।

नारियल तेल

नारियल तेल में ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुण होने की वजह से आंखों की चुभन कम होती है। यह तेल आंखों को नमी देने वाले एजेंट की तरह भी काम करता है। कॉटन बॉल को नारियल तेल में डुबोएं। इसके बाद करीब 15 मिनट तक आंखों पर रखें। इस प्रोसेस को दिनभर में कई बार दोहराएं।

ग्रीन टी

आंखों में जलन दूर करने के लिए ग्रीन टी बेहद बेहतरीन मानी जाती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन और लालिमा से छुटकारा दिलाते हैं। ग्रीन टी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल्स और विषाक्त पदार्थों को साफ करते हैं। जो लोग साइनस इन्फेक्शन से पीड़ित होते हैं उनकी आंखों में भी जलन पैदा हो सकती है। इसके सूजनरोधी गुण साइनस की समस्या को कम कर देते हैं।

धनिया के बीज

आई इंफेक्शन होने पर धनिया का पानी आंखों पर लगाएं। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होने से आंखों का सूखापन भी खत्म होगा। एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज उबाल लें। इसे ठंडा होने पर इससे आंखों को धो लें।

शहद

आँखों की जलन को ठीक करने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो आंखों में मौजूद अशुद्धियों को साफ करते हैं और संक्रमण फैलने से बचाते हैं। शहद से आंख आने की समस्या का भी इलाज हो सकता है। पानी और शहद को एक साथ मिलाकर इसमें रूई डुबोएं और उसे आंखों पर लगाए।