लड़कियों का फैशन जो लड़के ना-पसंद करते है

आजकल के बढ़ते फैशन के चलन में हर लड़की फैशनेबल बनना चाहती हैं और लड़के भी ऐसी लड़कियों की ओर ही आकर्षित होते हैं। लेकिन फैशनेबल बनने के चक्कर में लडकियां कुछ इस तरह के फैशन अपना लेती हैं जो लड़कों को आकर्षित तो करते हैं लेकिन ऐसे फैशन को लड़कों द्वारा पसंद नहीं किया जाता हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूब चलन में हैं लेकिन लड़कियों के उन फैशन को लड़के पसंद नहीं करते हैं।

* हाई वेस्ट जींस

फैशन के नाम पर कई लड़कियां हाई वेस्ट जींस या शॉर्ट्स पहन लेती हैं, मगर उनका ये स्टाइल लड़कों को पसंद नहीं आता। यदि आप भी ऐसा स्टाइल करती हैं तो जान लीजिए कि आपके बॉयफ्रेंड को ये पसंद नहीं आएगा।

* नेल आर्ट

आजकल चेहरे के साथ ही लड़कियां अपने नाखूनों को भी सुंदर बनाने में लगी रहती हैं। तरह-तरह के नेल आर्ट से उसे सजाया जाता है। या फिर नकली नाखून लगा लेती हैं, लड़के बेचारे समझ नहीं पातें कि नाखूनों को इतना सजाने की क्या ज़रूरत है।

* गहरी लिपस्टिक

कुछ लड़कियां खूब लिपस्टिक लगाकर ये सोचती हैं कि वो सुंदर दिखती हैं, मगर ऐसा नहीं है। लड़कों को डार्क लिपस्टिक वाली लड़कियां नहीं पसंद आती। बेहतर होगा कि आप लिपस्टिक बहुत कम लगाएं या हल्के रंग की लगाएं।

* चूड़ियों का खजाना

अधिकतर लड़कियों को चूड़ियां बहुत पसंद होती हैं और वो एक ही हाथ में अलग-अलग स्टाइल वाली ढेरों चूड़ियां पहन लेती हैं जिससे आवाज़ भी बहुत आती है। ये आवाज बहुत लोगों को इरिटेटिंग लगती हैं। ढेर सारी चूड़ियां और ब्रेसलेट पहनने वाली लड़कियों की स्टाइल लड़कों को पसंद नहीं आती।

* फ्लोरल प्रिंट

फूल-पत्तियों वाली प्रिंट वाल कपड़े लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं और वो अक्सर ऐस ड्रेस पहनती हैं, मगर लड़कों को लड़कियों का ये फैन समझ नहीं आता क्योंकि उन्हें फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस घर में बिछी बेडशीट जैसी लगती है।

* हील्स

लड़कियां कभी स्टाइल तो कभी अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए हिल्स पहनती हैं, मगर इन हिल्स की डिज़ाइन जब कुछ अजीब हो तो लड़कों को ये ज़रा भी अच्छी नहीं लगती। वैसे भी हील पहनी लड़की को देखकर लड़के यही सोचते हैं कि 4 इंज की हील पहनकर वो चल कैसे लेती है।

* कटी-फटी ड्रेस

कटी-फटी बैंडेज जैसी दिखने वाली ड्रेसेस भी आजकल फैशन में है और लड़कियां ये फैशन करने से भी पीछे नहीं हटती। कुछ ड्रेस तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखखर लगेगा ही नहीं कि वो नई हैं। ये बात और है कि उनका ये फैशन उनके पार्टनर को ज़रा भी पसंद नहीं आता।

* ढेर सारा मेकअप

कुछ लड़कियों की आदत होती है हमेशा ढेर सारा मेकअप करने की। वैसे तो मेकअप सुंदर दिखने के लिए किया जाता है, मगर कई बार बहुत ज़्यादा मेकअप से आपकी सुंदरता बिगड़ भी सकती है। लड़कों को बहुत ज़्यादा मेकअप की हुई लड़की ज़रा भी अच्छी नहीं लगती।