Holi 2018: होली पर किस तरह के कपडे पहनने चाहिए

होली रंगों का एक ऐसा त्यौहार है जिसे हर भारतीय ही नही विदेशी पर्यटक भी मनाना पसंद करते है। कई को लोगो होली पर पारम्परिक सफेद कुर्ती के साथ जींस पहनना पसंद होता है। कई बार हमे पता नही होता है कि हमे किस तरह के कपडे होली पर पहनने चाहिए। ऐसे में कई बार गलत कपड़ो के चयन करने से भीड़ में शर्मिदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। तो आइये जानते है होली पर किस प्रकार के कपडे पहनने चाहिए और किस प्रकार के कपडे पहनने से बचना चाहिए।

1. होली पर सफेद कुर्ती के साथ जींस पहेन सकते है। इसी के साथ आप चाहे तो ब्लू जींस के साथ सफेद टॉप भी कैरी कर सकते है। जहां तक हो सके ऐसे टॉप चुनें, जो पारदर्शी नही हों और थोड़ा ढीला हो। टाइट टॉप या कुर्ती बिल्कुल नही पहनें।

2. साड़ी भारतीय महिलाओ के लिए खूबसूरत पोशाक़ है। साड़ी होली पर पहनने वाला सबसे बेहतरीन परिधान है। मगर इस बात का ख्याल रखें कि आपको साड़ी ठीक तरह कैरी करना आता हो। इस बात का खासतौर से ध्यान रखे की साड़ी पानी में भीगने के बाद यह शरीर से चिपकने लगती है। साड़ी ज्यादा पतली और पारदर्शी नही होनी चाहिए।

3. होली पर टीशर्ट और शार्ट्स पहन कर दोस्त, परिवार और रिश्तेदार के साथ होली मना सकती हैं.लेकिन इस बात का धयान रखे की इन कपड़ो के साथ किसी भी प्रकार की कोई भी फैन्सी आभूषण नही पहने।

4. होली पर सलवार कमीज़ भी पहने जा सकते है। मगर इस बात का धयान रहे की सलवार कमीज़ ट्रांसपेरेंट नही हो। आपकी ड्रेस का मेटिरियल थोड़ा मोटा होना चाहिए ताकि रंगों से भीगने के बाद आप चीप न लगें। होली सफेद रंग के सूती वस्त्रों मे पहन कर भी खेली जा सकती है।

5. होली पर भांग पीकर कुछ लोग गलत हरकतें भी करने लगते हैं, इस दिन आप अगर नेहरु कॉलर या हाई नैक का टॉप पहेन सकती है जिसमे आप सिंपल सूट पर जैकेट भी ट्राई कर सकती है।

6. लड़के सफेद कुर्ते के साथ काले रंग की जैकेट को पहन सकते है। ये पारंपरिक के साथ ही स्मार्ट सेंस भी देता है।