Fashion Tips : ट्रेडिशनल लुक के लिए अपनाये ये फुटवियर

महिलाओं को शादी-पार्टी में तैयार होने के लिए बहुत समय लगता है क्योंकि वो कपड़ों के साथ काम आने वाली सभी एस्सेसरीज पर भी ध्यान देती हैं। और देना भी चाहिए क्योंकि खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि कम्पलीट लुक से बनती हैं। इसी एस्सेसरीज में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं फुटवियर। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की किस तरह की फुटवियर आपके लुक को ट्रेडिशनल लुक देंगे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे।

* कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। इसे इंडियन वेयर के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। अगर कुछ हेवी पहन रही हैं तो कोल्हापुरी भी हेवी कैरी करें।

* गोल्ड किटन हील्स : एथनिक वेयर में एंटीक गोल्ड ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इस कलर के फुटवेयर्स आसानी से कई ड्रेसेज़ पर मैच हो जाते हैं। इन दिनों ये नीट हील्स में पसंद किए जा रहे हैं। कंफर्टनेस की वजह से ये हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद हैं।

* मोजरी : अगर आप चूड़ीदार से ज़्यादा सलवार पहनना पसंद करती हैं, तो हमारी सलाह है कि आप कोल्हापुरी की जगह मोजरी या जूती पहनें। एम्ब्रोइडरी के साथ रंगीन मोजरियां किसी भी सलवार के साथ अच्छी लगती हैं। इनसे आपके पैरों में कभी-कभी छाले भी हो सकते हैं इसलिए हमेशा कुशन वाली मोजरियां ही पहनें।

* जूतियां : अगर आप पटियाला या सलवार पहनने वाली हैं तो उसके साथ जूतियां कैरी करें। चूड़ीदार से ज़्यादा ये पटियाला पर अच्छी लगती है।

* गोल्ड स्लिप शूज : कॉलेज गर्ल्स के बीच ये काफी डिमांडिंग हैं जिन्हें अब ब्राइड्स भी कैरी कर रही हैं। फ्लैट बेकलेस लोफर, बैली और शूज में गर्ल्स इन्हें जींस के साथ भी पहन रही हैं। वहीं वुमन्ल ऐसे गोल्ड स्लिप हाई हील फुटवियर्स पसंद कर रही हैं, जिनकी फ्रंट स्ट्रेप पर डायमंड या स्टोन का हैवी वर्क हो।

* टैन कलर ब्लॉक हील्स : फुटवेयर्स में टैन कलर ब्लॉक हील्स भी ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये हर तरह के आउटफिट पर पहने जा रहे हैं। फेस्टिव वेयर के साथ ही फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस वियर में भी इन्हें मैच कर इन दिनों पहना जा रहा है।

* वेजेस : वेजेस किसी के भी लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन्हें सूट या साड़ी, किसी के साथ भी पहन सकती हैं।

* स्टिलेटोज़ : अगर आप सोचती हैं कि स्टिलेटोज़ सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं तो एक बार और सोच लीजिए। स्टिलेटोज़ को आप अपने एथनिक कपड़ों के साथ भी पहन सकती हैं और साड़ी के साथ तो ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।

* बैलेरीना : ज़रूरी नहीं है कि इंडियन वेयर के साथ हील्स ही पहनें। फ्लैट्स भी इंडियन वेयर के साथ शानदार लगते हैं। इसके लिए स्टाइलिश बैलेरीना ट्राई करें।