सोबर ज्वेलरी से ऑफिस में दिखे स्टाइलिश, यहां से ले आइडियाज

कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां हल्की-फुल्की ज्वेलरी पहनना पसंद करती है पर हल्के में भी क्या कुछ पहना जाए इसे लेकर अक्सर असमंजस में रहती हैं हम आपको बताएंगे सोबर ज्वेलरी पहनकर ऑफिस में कैसे देखें स्टाइलिश-

छोटे पेंडेंट

आजकल छोटे और प्यारी आकृति वाले पेंडेंट काफी चलन में है। यह दिखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। वेस्टर्न के साथ ही यह पारंपरिक परिधानों पर भी चलते हैं। अपनी छोटी बनावट के कारण यह लड़कियों के पहली पसंद माने जाते हैं।

स्मार्ट स्टार्ट स्टड

इन दिनों चौकोर स्टड इयररिंग्स युवतियों को लुभा रहे हैं। यह कॉलेज ऑफिस दोनों ही जगहों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।पेच की जगह इन पर बनाया गया डिजाइन इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।


हाफ मंगलसूत्र

आजकल मंगलसूत्र गले के साथ साथ हाथों में भी पहने जाते हैं। उनमें भी कुछ नए प्रयोग के लिए मॉडर्न मंगलसूत्र तैयार किए गए हैं। यह ऑफिस के साथ ही छोटे-मोटे फंक्शंस आदि में भी पहनने की हिसाब से डिजाइन किए गए हैं।

सोबर ब्रेसलेट

इन दिनों बटरफ्लाई ब्रेसलेट को लड़कियां काफी पसंद कर रही है यह दिखने में खूबसूरत और सोबर लगते हैं।इन्हें ऑफिस में पहना जा सकता है। स्टोन और मोती वाले ब्रेसलेट भी चलन में हैं।

हार्टबीट रिंग़

अंगूठी में सामान्य डिजाइन के बजाय आजकल नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इनमें दिल की धड़कन वाली आकृति की अंगूठी लड़कियों के पसंदीदा ज्वेलरी में शामिल हो गई है। कस्टमाइज्ड अंगूठी भी चलन में है।