स्टाइलिश नेल आर्ट से बनाएं अपने हाथ को और भी खूबसूरत

फेस्टिव सीजन में सेलिब्रेशंस के काफी अवसर होते हैं, इसलिए सजने-संवरने का कोई भी मौका शायद ही कोई महिला खोना चाहती हो। त्योहारों पर अपने लुक्स के साथ अगर आप कोई प्रयोग करना चाहती हैं तो नेल आर्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नेल-आर्ट आजकल महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो रही है। जब सैलून या घर में नाखूनों को अलंकृत करने की बात आती है, तो आजकल बहुत से बेहतरीन डिजाइन उपलब्ध हैं। नेल आर्ट हाथों की खूबसूरती बढ़ती है और आपको नया कॉन्फिडेंस भी मिलता है। आज हम आपको कुछ अच्छी डिजाइन्स के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें ट्राय कर के आप खुद को स्पेशल लुक दे सकेंगी।

* पोल्का डॉट नेल आर्ट :
आजकल पोल्का डॉट नेल आर्ट का काफी ट्रेंड चल रहा हैं। इसके लिए आपको एक न्यूड नेल कलर की जरुरत हैं जिस पर आप व्हाइट नेल कलर की मदद से उस पर पोल्का डॉट बना लें। इस डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथ पिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी पिंक और व्हाइट नेल पेंट का कॉम्बिनेशन भी इस डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

* साधारण लाइन पर आधारित :
आज कल नेल आर्ट डिज़ाइन के ट्रेंड में ज्यादातर महिलाए साधारण और आसान डिज़ाइन का चुनाव कर रही है। उन्हें ज्यादा कठिन डिज़ाइन पसंद नहीं आ रही है। यह डिज़ाइन बाकी सभी डिज़ाइन से अलग है और साथ ही एक साधारण लुक प्रदान करती है। इसका उपयोग आप ऑफिस के लिए भी कर सकते है क्योंकि यह आपके ऑफिस के कपड़ों के साथ भी पूर्ण तरह से मैच हो जाएगी।

* मिक्स एंड मैच नेल्स डिजाइन :
इसके लिए आप एक साथ 3-4 रंगो को लेकर अलग-अलग उँगलियों में लगा सकते हैं। अगर आपको इसे थोड़ा अलग टच देना है तब आप इसके ऊपर सफ़ेद रंगों से आड़े-तिरछे डिजाइन भी बना सकती हैं। इसमें रंगों का कॉम्बिनेशन काफी मायने रखता है बाकी आप अपने स्टाइल स्टेटमेंट के अनुसार हर नाखून पर अलग अलग डिजाइन बना सकती हैं।

* फ्री स्टाइल नेल आर्ट :
फ्री स्टाइल नेल आर्ट में आप नेल ब्रश, फैन ब्रश, शेडिंग ब्रश या ग्लिटर डस्ट ब्रश आदि की मदद से किसी भी तरह का आर्ट बना सकती हैं। सबसे पहले नेल्स पर मनपसंद रंग की नेल पेंट का कोट लगा लें। अब अलग-अलग साइज के बारीक पेंट ब्रश अलग-अलग कलर्स के नेल पेंट में डुबोएं और नेल्स पर कोई फंकी डिज़ाइन बना लें। सूख जाने पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का एक टॉप कोट लगा लें।

* एक्वेरियल नेल आर्ट :
अगर आप एक्वेरियम को महसूस करना चाहते हैं तो ये नेल आर्ट डिजाइन बहुत ही शानदार रहेगा। एक्वेरियम नेल आर्ट डिजाइन बेहतरीन डिजाइनों में से एक हैं। इस डिजाइन में ब्लू क्रिस्टल बहुत ही सुंदर लगते हैं। पानी के आभास के लिए न्यूड कलर अच्छे रहते हैं इसके बाद रुई या स्पंज की मदद से आप ग्लिटर लगा सकती हैं।