नाखूनों के ये ट्रेंडी शेप देंगे आपको आकर्षक लुक

महिलाओं को खूबसूरत दिखना बहुत पसंद हैं। इसके लिए महिलाऐं अपने मुंह पर कई तरह की चीजें लगाती रहती है ताकि वे आकर्षक दिख सकें। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि महिलाओं की ख़ूबसूरती सिर्फ उनके चेहरे से ही नहीं बल्कि शरीर के हर अंग के आकर्षित दिखने से होती हैं। इसलिए आपकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए हम लेकर आये हैं आपके लिए आपके नाखूनों को आकर्षक बनाने के तरीके। क्योंकि आपको खूबसूरत बनाने में नाखून भी अपना जलवा बिखेरते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से नाखूनों को शेप देकर आप उन्हें आकर्षित और सुन्दर बना सकती हैं।

* चकोर नाखून

यह आकार आसानी से बन जाता है और देखने में बेहद आकर्षक भी लगता है। यह शेप मुख्य रुप में फ्रांस का स्टाइल है जिसे अब देशी महिलाओं द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यह आकार बनवाते समय ध्यान रखें कि अपने नाखूनों के कोनो को स्मूद कर ले। इस शेप के नाखूनो पर आप मल्टीशेड नेल पॉलिश लगा सकती है।

* छूरी नूमा आकार

नाखूनो की ये शेप आपको बोल्ड लूक देती है। दिखने में इन नाखूनो की शेप बेहद आकर्षक लगती है। यह नीचे से मोटे और आखिर में एक नोक के रुप में खत्म होते है। इस स्टाइल को किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन में ट्राई कर सकती है।

* बादाम आकार

नाखूनो का यह आकार आपकी खूबसूरती दोगुना कर देगा। इस शेप को आप किसी भी अवसर पर ट्राई कर सकती है। इसमे आपके नाखूनों का आकार किसी बादाम के समान दिखता है। इस आकार के नाखूनो पर हल्के रंग काफी अच्छे लगते है।

* गोल नाखून

अगर आपके नाखून छोटे के आकार के हैं और आप इन्हें आकर्षक बनाना चाहती हैं तो यह शेप इनके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। इसे आप आसानी से अपने घर पर भी तैयार कर सकती है। बस इन्हें बनाते ध्यान रखें कि सभी नाखूनो की एक समान और पूरी तरह से गोल बने।

* ओवल नाखून

नाखूनो का यह आकार गोल शेप से थोड़ा ही अलग होता है। इसमे सिर्फ नाखूनो का आकार थोड़ा सा लंबा और पतला रहता है। मगर नाखूनों का अंतिम छोर गोल ही रहता है। अगर आपके नाखूनो की लंबाई ठीक ठाक है तो आप इस शेप को ट्राई कर सकती है।