अपने होठों की बढाये खूबसूरती इन ट्रेंडी लिप शेड्स की मदद से

एक समय में पिंक और ओरेंज लिपस्टिक शेड्स सभी को बहुत ही पसंद होते थे, लेकिन आजकल इनका जमाना नही है। वो कहते है वक्त बदलते देर नही लगती। आजकल लिपस्टिक के बहुत शेड्स ट्रेंड में चल रहे है जिनसे आप खुद को यूनिक दिखा सकती है। लिपस्टिक से महिलाओं के होठ बहुत ही खूबसूरत लगते है। लिपस्टिक का उपयोग करने से चेहरे की रौनक भी बढ़ जाती है। आजकल बाज़ार में लिपस्टिक के नये नये फैशन ट्रेंड आ रहे है जिनकी मदद से आप अपने होठो को और भी सुंदर बना सकती हो। तो आइये जानते है इस बारे में......

* कॉपर शेड

शाम की पार्टी के लिए यह जीवंत और बोल्ड मटैलिक कलर है, जिसके ऊपर कोई भी रेगुलर मैट लिपस्टिक लगाई जा सकती है। ऐसा करने से आपके होंठों को पाउटी लुक मिलेगा उससे आप सबसे खास दिखाई देंगी। मटैलिक कॉपर गोल्ड की यह खासियत है कि वह किसी भी लिपस्टिक पर अपनी चमकीली झिलमिलाहट छोड़ देता है।

* ब्राउन शेड

सेलेब्रिटी हों या आम लड़कियां, होंठों को डार्क शेड से हाइलाइट करने का यह तरीका हॉट और नया है। लिपस्टिक में ब्राउन कलर इंडियंस के बीच सबसे ज्य़ादा पॉपुलर है। पर हर तरह के ब्राउन शेड्स से अपने मेकअप किट के बजाय लाइट ब्राउन और रेडिश ब्राउन का चुनाव करें।

*मर्साला शेड

फैशन की दुनिया में इस बार ट्रेंड बनकर उभरा है मर्साला शेड। आपका कलर जैसा भी हो लेकिन रेड और ब्राउन से मिल कर बना मर्साला कलर आपको एलिगेंट लुक देता है। यह है ब्यूटी लवर्स का पसंदीदा लिप कलर। इसे कलर ऑफ द ईयर कहा गया है।

* ब्लैक कार्बन शेड

कार्बन ब्लैक शेड की लिपस्टिक आजकल कॉलेज गोइंग लड़कियों के बीच लोकप्रिय है। इस शेड को आप किसी भी कलर के आउटफिट्स के साथ कॉन्फिडेंट्ली कैरी कर सकती हैं। यह आपके हर आउटफिट पर बखूबी सूट करेगी और इससे आप सिंपल और एलीगेंट नज़र आएंगी।