लिपस्टिक के इन शेड्स की मदद से बढ़ाये अपने होटों की खूबसूरती

एक लिपस्टिक खरीदना अक्सर कई महिलाओं के लिए एक कठिन और भ्रमित कार्य है। लिपस्टिक से महिलाओ के होठ बहुत खुबसुरत लगते है। लिपस्टिक चेहरे की रौनक को बढ़ा देती है। आजकल बाज़ार में लिपस्टिक के बहुत से कलर आ गये है जिनसे आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही कलर को लेकर आये है। तो आइये जानते है इस बारे में...



* रिच रेड

लाल एक बहुत लोकप्रिय रंग है और उचित त्वचा पर अच्छा लग रहा है। यह गुलाबी या गुलाबी रंगों वाली उचित त्वचा महिलाओं को एक बोल्ड, डैशिंग लुक देता है। आपको बनावट के साथ प्रयोग करने की ज़रूरत है।

* रेड विथ पर्पल अंडरटोन

यह एक बहुत ही अच्छा कलर है जो रात के समय के लिए बिल्कुल एकदम सही है। रात के समय कही बाहर जाना हो तो यह आपके होठो की शान बढ़ा सकता है।

* पीच

ये कलर रोजाना के हिसाब से बिल्कुल सही है क्यूंकि इसे रोजाना में इस्तेमाल करने से आपके होठ अच्छे भी लगेंगे और साथ ही आपको अच्छा फील भी करायेंगे।

* कोरल पिंक इन मेट

जो महिलाये घर पर ही रहती है उनके लिए यह कलर अच्छा है। साथ ही यह रोजमर्रा के हिसाब से सही है। इसे ज्यादा बोल्ड कलर नही कह सकते है लेकिन फिर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

* बेरी पिंक शेड्स
यह कलर हर की स्किन पर जच जाता है। रात में बाहर जाने के हिसाब से भी यह कलर बहुत अच्छा है।