प्रिंटेड लहंगे बन रहे आज का ट्रेंड, शादी में मिलेगा आकर्षक लुक

शादी के सीजन में इस बार का नया ट्रेंड है- प्रिंटेड लहंगा। दुल्हन और दुल्हन की सहेलिया और बहने इस बार अपने डिफरेंट लुक के लिए प्रिंटेड लहंगा ट्राय कर सकती है। शिफॉन और लाइट वेट सिल्क पर बने ये लहंगे फ्लोरल और राजस्थानी प्रिंट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो ये प्रिंटेड लहंगे आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते है। आइये जानते है किस कलर के प्रिंटेड लहंगे आजकल चलन में हैं।

लाइट कलर का प्रिंटेड लहंगा

अगर आप शादी या पार्टी में लाइट कलर का लहंगा ट्राय करना चाहते हैं तो प्रिंटेड लाइट ग्रीन कलर के प्रिंटेड लहंगे के साथ मिरर वर्क वाला ब्लाउज ट्राय करें ये आपके लुक को खूबसूरत और एलीगेंट बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
पीच कलर का प्रिंटेड लहंगा

पीच कलर आजकल ट्रेंड में है। सूट, साड़ी या हो लहंगा हर कोई पीच कलर ही ट्राय कर रहा है। अगर आप भी पीच कलर का कोई औप्शन वेडिंग सीजन में ट्राय करना चाहते हैं।

नेट का प्रिटेंड लहंगा है

अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो डार्क ग्रे कलर का फ्लौवर प्रिंट लहंगा जरूर ट्राय करें ये लहंगा सिंपल है तो आपको कम्फर्ट का एहसास होगा। साथ ही ज्वैलरी के लिए आप इसके साथ ग्रे कलर के पैटर्न के इयरिंग्स भी ट्राय कर सकते हैं।

प्रिंटेड ब्लाउज के साथ फ्रिल लहंगे

अगर आप लहंगा सिंपल रखें और लहंगें का ब्लाउज प्रिटेड रखें तो ये भी एक स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। वहीं अगर आपको लहंगा सिंपल लग रहा है तो सिंपल लहंगे को ट्रैंडी लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल लुक भी दे सकती हैं ये आपके लुक के लिए परफेक्ट रहेगा।

प्लेन लहंगे के साथ प्रिंटेड चुन्नी


शिफॉन के फैब्रिक में प्लेन लहंगे के साथ बॉर्डर विथ प्रिंट्स के लहंगो को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन लहंगो में लहंगे का ब्लाउज और लहंगा लाइट कलर का होता है और चुन्नी सेम या कंट्रास्ट कलर में डिफरेंट प्रिंट्स के साथ स्टाइलिश लुक देती है।