मॉनसून के लिए तैयार करें अपना वॉरड्रोब, स्टाइलिश दिखने के लिए शामिल करें ये कपड़े

मॉनसून का समय आने को हैं और हल्की बूंदाबांदी से इसके संकेत मिलने शुरू हो चुके हैं। इस समय में सबसे ज्यादा चिंता सताती हैं महिलाओं को जो खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए कपड़ों के चुनाव को लेकर चिंतित रहती हैं। क्योंकि मॉनसून के दिनों में बारिश के डर से कपड़ों का सही चुनाव बहुत जरूरी हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कपड़ों के चुनाव से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो मॉनसून के इन दिनों में आपको स्टाइलिश भी दिखाते है और पर्सनैलिटी में निखार लाते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मॉनसून के लिए खास मलमल
मलमल के कपड़े मॉनसून के लिए बेहद खास होते हैं। यह काफी आरामदेह फैब्रिक होता है। आप अपनी मर्जी के मुताबिक इसमें ड्रेस सिलेक्‍ट कर सकती हैं। चाहें तो चटख रंगों में फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस भी चूज कर सकती हैं। मलमल की यह मैचिंग टॉप और कुर्ती आपको मॉनसून में कुछ अलग और हॉट लुक देती हैं।

खादी की बात निराली
अगर खादी का शौक रखते हैं तो मॉनसून के लिए यह बेस्‍ट है। खादी में आप जी भरके बारिश का मजा ले सकते हैं। यह कपड़ा भीगने के बाद चिपचिपाता भी नहीं है और सिलवटें भी नहीं पड़ती। आप खादी से बने कुर्ती और साड़ी अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकती हैं।

रेशम में दिखें कूल
हल्‍के, बारीक और मिश्रिम रेशम के कपड़े मॉनसून के लिए बेहतर होते हैं। इसका एक रीजन इनका शाइन करता हुआ कलर भी होता है। जो बारिश में आपको और भी स्‍टाइलिश दिखाता है। यह कपड़े जल्‍दी सूख भी जाते हैं। इसके अलावा इसमें भीगने के बाद चिपचिपापन नहीं महसूस होता बल्कि आप पूरे समय फ्रेश महसूस करते हैं।

शिफॉन में दिखें हॉट
शिफॉन में लुक काफी अच्‍छा आता है। वहीं बारिश का मजा लेना है तो इसका आउटफिट आपके लिए बेस्‍ट साबित हो सकता है। आप अपनी पसंद के मुताबिक साड़ी, कुर्ती और टॉप चूज कर सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि काफी आरामदेह तो होता ही है साथ ही यह जल्‍दी सूख भी जाता है।

कॉटन है सबसे हिट
बारिश में मस्‍ती करना किसे नहीं पसंद होता। आखिरकार इतनी बेसब्री से इसका इंतजार होता है। लेकिन एक बार खलती है कि बारिश में भीगने के बाद चिपचिपापन हो जाता है। ऐसे में आप कॉटन का सिलेक्‍शन कर सकते हैं। यह काफी हिट रहता है। इसका रीजन यह भी है कि मॉनसून के उमस भरे मौसम में यह पसीने को अच्‍छे से सोख लेता है। वहीं अगर भीग भी गए तो भी यह जल्‍दी से सूख जाता है।