इन फैशन टिप्स को अपनाकर दिखें हर उम्र में जवां

इस बात पर सभी सहमत होंगे कि बढ़ती उम्र में हम जैसे दिखते है वैसा लुक किसी को पसंद नहीं आता। असल बात तो ये है कि कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, सबको जवां दिखने की लालसा होती है। झुर्रियां, रेजर बर्न और मुरझाया चेहरा बढ़ती उम्र के लिए बड़ी समस्या है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी उसका सीधा असर त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर रोजाना ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। ड़े बड़े फैशन एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर आप किसी खास तरह के कपड़े पहनने में कम्फरटेबल हैं या आपको उन्हें पहनकर अच्छा महसूस होता है तो आपको उन कपड़ों की तुलना अपनी उम्र से नहीं करनी चाहिए। भले ही आपकी ऐज 40+ क्यों न है, अगर आप ट्रेंडी कपड़ों को सही एटीट्यूड और सही पोस्चर में कैरी करती हैं तो आप इस उम्र में भी डीवा कहलाएंगी। जब बढ़ती उम्र में आपको पता नहीं होता कि आप पर क्या सूट करेगा तो आप कन्फ्यूज महसूस करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स, बेस्ट कलर्स और मेकअप टिप्स के बारे में बता रहे हैं तो जो आपको 40 की उम्र के बाद भी जवां और स्टाइलिश दिखाएंगे।

बीबी क्रीम

बीबी क्रीम महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए 'मस्ट हैव' बनती जा रही है। ये न सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे छुपाता है बल्कि टोंड त्वचा पाने में भी मदद करता है। बीबी क्रीम इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके साथ आपको कुछ और इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

टरक्विस कलर

अगर आपको लगता है कि 40 की उम्र के बाद आपको सिर्फ लाइट कलर के कपड़े पहनने चाहिए तो यह आपकी भूल है। इस उम्र में भी आपको अपने मनपसंद ब्राइट कलर के कपड़े पहनने चाहिए। टरक्विस कलर, नीला और हरे कलर का कॉम्बिनेशन होता है। आप इस कलर की कुर्ती, साड़ी, टॉप या शर्ट कुछ भी पहन सकती हैं।

एंटी ऐजिंग प्रोडक्ट

एंटी ऐजिंग क्रीम, फेसवॉश और मॉइस्चरीजर बढ़ती उम्र वाले लोगों के लिए आइडियल उत्पाद हैं। ये आपकी त्वचा को टाइट करते हैं और चेहरे में निखार आता है। झुर्रियों की समस्या का समाधान मिलता है।

रेड-वायलेट कॉम्बिनेशन

लाइट नहीं, बल्कि 40 की उम्र के बाद आपको चटक लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। रेड-वायलेट का कॉम्बिनेशन मिलकर मैजेंटा कलर बन जाता है। इस शेड के कपड़े पहनकर आप कम उम्र की लड़कियों को भी मात दे सकती हैं। आपको बता दें कि आजकल इस शेड के कपड़े ही नही बल्कि फुटवियर भी ट्रेंड में हैं। वाइट पैंट के साथ मैजेंटा टॉप या शर्ट बहुत कूल लगती है।

हेयर वॉल्यूम स्प्रे

बाल पतले होना काफी गंभीर समस्या है जो आज हर वर्ग के लोगों को है। पतले बाल आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देते हैं, इस समस्या से समाधान के लिए आपको एक अच्छे हेयर वॉल्यूम स्प्रे की जरूरत है। ये बालों को बाउंस और वॉल्यूम देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद पानी और बारिश से बचें।