लड़को को हैंडसम और स्मार्ट बनाने में मदद करेंगे ये टिप्स, देते है स्टाइलिश लुक

लड़कियों की तरह ही लड़कों की भी चाहत होती है कि वे फैशनेबल बने और खुद को स्टाइलिश दे सकें। हांलाकि ऐसे में लडको के पास आप्शन कम होते है लेकिन फिर बी कुछ टिप्स की मदद से खुद को हैंडसम और स्मार्ट बना सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं टिप्स की जानकारी देने जा रहे है जिनकी मदद से आप लड़के अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते है और स्मार्ट बन सकते हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* दाड़ी नहीं है तो ना रखें। चेहरे पर कुछ जगह दाढ़ी और कुछ जगह खाली हिस्सा, बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता। दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट ना करें और हमेशा क्लीन शेव बने रहें।

* ओल्ड स्पाइस, एक्स डिओ कहीं ज्यादा बेहतर हैं। इस में ऐसी महक आती है जो आपकी महिला मित्रों को आकर्षित कर सकती है। आपको एक्स डिओ छोड़ कर ओल्ड स्पाइस लगाना चाहिये क्योंकि यह आपको मर्दाना बनाता हैं।

* जीन्स का फैशन कभी आउट नहीं होता है, खासकर स्लीमर जीन्स का। इन्हे पहनने से बॉडी का ब्लड़ सर्कुलेशन नहीं रूकता है और आप पर हमेशा फबती भी है। बस आपको अपनी उम्र के हिसाब से सही रंगों का चयन करना होगा। डेनिम जीन्स हमेशा सही रहती है। अपनी बार्डरोब में उसे जरूर शामिल करें।

* बड़ी हुई आईब्रो को हल्का करे एकदम से सपाट न रहें, हल्की बड़ी हुई आईब्रो को ट्रिम कर लें।

* पुरूषों की नाक के बाल बहुत ज्यादा बढ़ते हैं। ऐसे में डेट पर जाने से पहले नाक के बाल काट लें। इससे सामने वाले को आप से घिन नहीं आएगी।

* चेहरे पर साबुन न लगाएं। चेहरे पर साबुन लगाने से नमी चली जाती है। फेशवॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा मॉश्चराइज रहेगा।

* चेहरे पर मुंहासें होने पर उनका उपचार करें। उन्हे फोड़ें नहीं और न ही उन पर साबुन लगाएं। कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं।

* रूखी-सूखी दाड़ी को बढ़ने न दें, अगर आप रखना ही चाहते हैं तो ट्रिम कर लें। ड्राई होने पर भी दाड़ी को ट्रिम कर सकते हैं।