शेरवानी चुनते समय दूल्हे रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा आपको परफेक्ट लुक

शादियों में अब दूल्हे शेरवानी पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में एक लाजवाब और लेटेस्ट डिजाइन वाली शेरवानी ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए लोग न जाने कितने दिनों तक बाजार में लगातार लगाते हैं।मार्केट में अलग अलग वैरायटी की शेरवानी मिल रही हैं। लेकिन इतनी वैरायटी में ये जानना भी जरूरी है कि इन दिनों क्या ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी इस सीजन की परफेक्ट शेरवानी खरीदने जा रहे हैं, तो हमारे ये टिप्स आपके लिए काफी कारगर होंगे।

पद्मावत स्टाइल शेरवानी

शादी के इस सीजन में राजा रतन सिंह और खिलजी पैटर्न लोगों को सबसे अधिक लुभा रहे हैं।लोग पद्मावत के दोनों लीडिंग स्टार्स की तरह दिखना चाहते हैं। लेकिन इसमें भी बाजी राजा रतन सिंह मार रहे हैं। दूल्हे अपनी वेडिंग में शाहिद जैसा लुक चाह रहे हैं। शेरवानी के साथ पगड़ी और एसेसरीज में भी पद्मावत स्टाइल ही डिमांड में है।

गोल्डन कलर की प्रिंटेड शेरवानी

गोल्डन कलर की प्रिंटेड शेरवानी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस पर पेंसिल फिट ट्राउजर भी काफी फबता है।इस कलर के आउटफिट को आप डिफ्रेंट डिजाइन के शूज के साथ भी टीमअप कर सकते हैं।

विराट स्टाइल पेस्टल शेरवानी

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लाखों लोगों को अपने खेल का मुरीद बनाया है, लेकिन अब उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी सर चढ़ कर बोल रहा है। अनुष्का संग शादी में उनकी शेरवानी का अंदाज काफी क्लासी था, पेस्टल शेड की उनकी शेरवानी यंगस्टर्स को लुभा रही है। मार्केट में खास विराट स्टाइल की शेरवानी उनके नाम से बिक रही है, जो दूल्हे अपने लुक को सिंपल और क्लासी रखना चाहते हैं उन्हे खासतौर पर ये शेरवानी भा रही है।

गोल्डन और रेड कॉम्बिनेशन

शादियों में दूल्हों को गोल्डन और रेड कॉम्बिनेश काफी ज्यादा पसंद आता है। इसमें तरह-तरह के डिजाइन भी आपको मिल जाएंगे।शेरवानी के साथ आप चाहें तो कंधे पर कैरी करने के लिए स्कार्फ भी ले सकते हैं। ये स्कार्फ दूल्हे की आउटफिट पर चार चांद लगा देता है।

इंडो वैस्टर्न लाइट वेट शेरवानी

मार्डन स्टाइल पसंद करने वाले दूल्हे इंडो वैस्टर्न शेरवानी पसंद कर रहे हैं। लाइट वेट होने की वजह से इस सीजन में दूल्हे इन्हें खास पसंद कर रहे हैं। चूंकि गर्मियां बहुत हैं और इसमें हैवी शेरवानी पहनना अपने आप में किसी टास्क से कम नहीं है, इसलिए मार्केट में इंडो वैस्टर्न शेरवानी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।