पुरुष इस तरह करें जीन्स का चुनाव, लुक के साथ पाएंगे सहजता

आजकल देखा जाता हैं कि कई लोग फैशन के चलते ऐसे कपड़ों का चुनाव कर लेते हैं जो उनको परेशान करते हैं और असहज महसूस करवाते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियां होने का डर भी बना रहता हैं। पुरुषों में जीन्स एक ऐसा परिधान है जो काफी प्रचलन में है। इसलिए आज हम आपको जीन्स के चुनाव से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको अच्छा लुक भी मिलेगा और सहज भी महसूस करेंगे। तो आइये जानते हैं कैसे करें जीन्स का चुनाव।

- क्रॉप्ड जींस ख़ासकर उन लंबे लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो अपने पैरों को छोटा दिखाना चाहते हों।

- बहुत लम्बे लोग जो अपना कद छुपाना चाहते हों उनके लिए बूट-कट जींस या बेल बॉटम्स जींस बहुत सही है, लेकिन छोटे क़द के लोगों को इसे न पहनने की हिदायत दी जाती हैं।

- अगर आपको पतला और लम्बा दिखाना है तो स्किनी जीन्स आपके लिए सबसे सही चुनाव होगा।

- सुडौल शरीर वालों के लिए आर्क-शेप्ड जीन्स या कर्व्ड जीन्स को बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह उन लोगों पर जंचती है, जिनकी जांघें और पैर मोटे होते हैं।

- अगर आपकी बॉडी स्ट्रेट है तो ये आपको वाइड लेग्ड जीन्स चुननी चाहिए। यह आपको बेहद डिफाइन लुक देगा, क्योंकि ये आपके थाइज़ पर फिटे होगा और घुटनों के पास वाइडेन हो जाएगा।