मानसून के दिनों में अपनी शोपिंग लिस्ट में जरुर जोड़े इन चीजों को, जो बना सकते है आपको स्टाइलिश

मानसून का समय आते ही बाजारों में एक नई रौनक आने लग जाती हैं। हर तरफ रंग-बिरंगा और सुहावना ही नजर आता हैं। अब जब मानसून का मौसम आया हैं तो इसी के साथ खुद को भी तो बदलना पड़ेगा और इसके लिए जरूरी होती है मानसून के के हिसाब से शॉपिंग। जी हाँ, मन्न्सों के हिसाबी से की गई शौपिंग आपको फैशन से जोड़े रखती हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे है कि किस तरह से मॉनसून की शॉपिंग में आप खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं।

* स्टाइलिश रेनकोट

बारिश का मजा भी लेना चाहते हैं और भीगना भी नहीं चाहते हैं। तो इस मानसून के शॉपिंग में आप रेनकोट की शॉपिंग कर सकती है। मॉनसून आते ही मार्केट में सबसे ज्यादा वैराइटी रेनकोट की ही नजर आती है। ये आपको हर डिजाइन, साइज व प्रिंट में मिल जाएंगे।

* वॉटरप्रूफ वॉचेज

वॉचेज आपकी जरूरत भी होती है और फैशन सिंबल भी, लेकिन बारिश में परेशानी इस बात की होती है कि कही ये भीग ना जाए। इसलिए मॉनसून के आते ही बाजार में वॉटरप्रूफ वॉचेज की वैरायटी नजर आने लगती है। इसलिए मानसून की शॉपिंग में अपना वॉटरप्रूफ वॉच खरीदना ना भूले।

* डिजाइनर छाते

मॉनसून में छाता हमारी जरूरत का हिस्सा बन जाता है। छाते के बीना हम बारिश में बाहर नहीं निकल सकते। इसलिए बारिश में आप छाते की शॉपिंग कर सकती है। वैसे भी मॉनसून सीजन में मार्केट में छातों की बहार आ जाती है। यही वजह है कि आपको तमाम कलर , साइज व पैटर्न के में अंब्रेला मिल जाएंगे। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें आपको वन फोल्डर , टू फोल्डर व थ्री फोल्डर अंब्रेला मिल जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि अंब्रेला बैग में कैरी करें, तो आप थ्री फोल्डर अंब्रेला ले सकते हैं।

* फैंसी फुटवियर्स

मानसून के मिजाज को ध्यान में रखते हुए फुटवियर्स खरीदे। क्योंकि बारिश में सबसे ज्यादा डर स्लीपर्स के टूटने का होता है। इन दिनों बाजार में प्लास्टिक से बने स्लीपर्स व स्लीप-ऑन्स खूब मिलते हैं। इनकी खूबी यह होती है कि ये गीली होने के बावजूद भी नहीं टूटेंगी। ये स्लीपर्स आपको हर कलर में मिल जाएंगी।