लड़कों की ये हेयरस्टाइल दीवाना बनाती है लड़कियों को

हर लड़के की ख्वाहिश होती है कि उसके पास एक शानदार बाइक हो। लेकिन उससे ज्यादा चाह होती है कि उस बाइक के पीछे वाली सीट पर कोई खूबसूरत लड़की हो जो आपके कमर में हाथ डालकर और कंधे पर अपना सर लगाकर बैठे। लेकिन अपनी चाह पूरी करने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं। स्टाइलिश और स्मार्ट तो आप कपड़ों से भी दिख सकते हैं। जरूरत है अपनी हेयरस्टाइल से सबकी नज़रों को अपनी ओर आकर्षित करने की। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे हेयरस्टाइल जो लड़कियों को आपकी बाइक के पीछे बैठने को मजबूर कर दे। तो आइये जानते हैं ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में।


* सेक्सी ट्रिम : ये हेयर स्टाइल लड़कों पर खूब जमती है। आजकल लड़के इस तरह की हेयर स्टाइल रख रहे हैं। आप भी कुछ ऐसा ही कीजिए। कई रियलिटी शोज़ में एक्टर्स इस तरह का हेयर कट लेते हैं। पीछे से बिलकुल ट्रिम करके ऊपर इस तरह लम्बे बाल आप पर बहुत जाचेंगे और लड़कियां आपके पीछे पीछे आएंगी।

* शोर्ट लेंथ :
ये हेयर स्टाइल हर समय चलती है। ये एवर ग्रीन है। अगर आप कुछ नया ट्राई नहीं करना चाहते हैं तो इसे आजमाएं। इससे आप ट्रेंड में भी बने रहेंगे और तो और लड़कियां आप पर मरेंगी भी। कुछ लड़कियों को सिम्पल बॉय पसंद होते हैं। क्या पता आपकी ये हेयर स्टाइल उन्हें क्लीन बोल्ड कर दे।

* मीडियम लेंथ : आजकल ये हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह को आप इस तरह की हेयर स्टाइल में देख सकते हैं। लंबे बालों का फैशन अब जा चूका है। अब फैशन है मीडियम लेंथ का। आपके सिल्की और लहराते बाल लड़कियों को सिटी बजाने पर मजबूर कर देंगे।