ये 5 बीयर्ड स्टाइल बनाएगी मर्दों को स्टाइलिश, पाएँगे आकर्षक लुक

आकर्षक और स्टाइलिश दिखना सभी की चाहत होती हैं हीर चाहे वह पुरुष हो या महिला। जी हाँ, सभी चाहते हैं कि अपने लुक को ऐसा बनाया जाए जो सभी को आकर्षक करें। इसके लिए महिलाओं के पास तो कई तरीके होते हैं लेकिन पुरुषों के पास बहुत ही लिमिटेड ऑप्शन होते हैं। इन्हीं ऑप्शन में से एक होता हैं बियर्ड की मदद लेना। इसलिए आज हम आपके लिए बियर्ड की कुछ ऐसी स्टाइल लेकर आए हैं जो जप आपको स्टाइलिश लुक देगी और आकर्षक बनाएगी। तो आइये जानते हैं बियर्ड की इन स्टाइल्स के बारे में।

काउबाउ माउस्टेच विद क्लीन शेव
ये स्टाइल काफी पुराना है लेकिन आज भी पुरुष इस स्टाइल को अपनाते हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस पूरे चेहरे को क्लीन शेव रखकर मूछे रखनी हैं। जब अच्छी तरह से मूछों की ग्रोथ आ जाए तो आप इन्हें ट्रिम करते रहें।

सर्कल बीयर्ड (फ्रेंच स्टाइल)
सभी उम्र के पुरुष ये बीयर्ड स्टा‍इल अपना सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस स्टाइल को सबसे ज्यादा लेाकप्रिय बनाया है। जवान लड़कों से लेकर उम्रदराज पुरुष भी इस स्टाइल में बड़े आराम से जंच जाते हैं।

वैन डाइक बीयर्ड विद क्लीन शेव
पॉपुली पेंटर एंथनी वैन डाइक ने इस स्टाइल को फेमस किया है। ये बीयर्ड स्टाइल बनाना काफी आसान है। इसमें ज्यादातर गोएटी और चिन के नीचे के बालों पर ध्यान दिया जाता है।

शॉर्ट स्टबल बीयर्ड
अगर आप अपने पैरेंट्स के दबाव में आकर मूंछे या दाढ़ी नहीं रख पा रहे हैं तो आपको ये स्टाइल अपनाना चाहिए। शेव करने के 15 दिन के अंदर की आप शॉर्ट स्टबल बीयर्ड वाला लुक पा सकते हैं।

मैस्सी बीयर्ड विद इंपीरियल स्टाइल माउस्टेक
फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह ने इस स्टाइल की शुरुआत की थी। इंपीरियल माउस्टेक के साथ क्ली‍न शेव आपको आकर्षक बना देगी। अगर आप मैस्सी बीयर्ड पर इंपीरियल माउस्टेक रखते हैं तो ये आपको दूसरों से कुछ अलग लुक देगी।