TIPS आप की स्मार्टनेस है अधूरी एक स्माइल के बिना

स्मार्ट बनने के लिए लड़के क्या-क्या नहीं करते। कोई फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करता है तो कोई जिम जाता है। लेकिन आपकी यह स्मार्टनेस किसी काम की नहीं अगर आप अपनी बॉडी लैंग्वेज, आपके जेस्टचर्स पर ध्यान नहीं देंगे तो। इसलिए आज हम आपको बताएंगे वो छोटी-छोटी बातें जिनके बिना आपके स्मार्ट नहीं बन सकते।

# अगर आप स्मार्ट बनना चाहते तो अपने बॉडी से ज्यादा अपने बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें। आप कितने भी सुंदर हों लेकिन अगर आपका बॉडी लैंग्वेज सही नहीं है तो सब बेकार है।

# आप अपने कपड़ों को लेकर सचेत रहें। आपका पहनावा भी काफी हद तक आपको स्मार्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

# आपके कपड़े अच्छे हैं, आप सुंदर भी हैं फिर भी आपका हेल्थ अच्छा नहीं है तो सब कुछ बेकार है। वो कहते हैं ना हेल्थ इज वेल्थ, तो अपने हेल्थ को ही अपना वेल्थ समझें।

# हमेशा सकारात्मक सोचें। जैसा आप सोचते हैं वैसे ही दुनिया को आप दिखाई भी देते हैं। आप में हमेशा आत्मविश्वास दिखाई देना चाहिए।

# स्मार्ट दिखने के लिए देश और दुनिया की घटनाओं और खबरों से अपडेट रहना भी जरूरी है। जमाने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में ही भलाई है दोस्त!

# आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान होना बहुत जरूरी है। जब आप खुश रहेंगे तो आपके चेहरे की रौनक भी बढ़ेगी।

# अगर आप स्मार्ट बनना चाहते हैं तो हर किसी की नकल करने से बचें। दूसरों की स्टाइल कॉपी करने की जगह अपनी खुद की स्टाइल बनाइए।