किस तरह सिल्क साड़ी की मदद से पाए रॉयल लुक, जानें इसके बारे में

कांजीवरम हो या टस्सर सिल्क साड़ी , सिल्क की साड़ियों की बात ही अलग होती है। पारम्परिक वस्त्र होने के कारण साड़ियों को खूब पसंद किया जाता है और उस पर से भी अगर प्योर सिल्क साड़ी की बात की जाये तो यह स्टाइल स्टेटमेंट है। अगर आप रॉयल लुक को अपना कर सबकी तारीफ पाना चाहती है तो सिल्क साड़ी के बेहतर विकल्प कोई हो ही नहीं सकता। यही तो कारण है की अक्सर फ़िल्मी जगत की प्रख्यात अभिनेत्रियां भी अक्सर ही सिल्क साड़ी दिखाई देती है। आइये जानते है सिल्क साड़ी से आप कैसे पा सकती है रॉयल लुक।

न्यूली मैरिड वुमेन के लिए बेहतर औप्शन

नई शादी शुदा महिलाओं पर सिल्क की साड़ियां चार चाँद लगा देती है। इनके लिए कांचीपुरम, बनारसी सिल्क,भागलपुरी सिल्क बहुत अच्छा औप्शन है। अधिकतर शादियों के समय इन साड़ियों की ख़रीदारी ज्यादा होती है। इन साड़ियों के रंग भी लाल, पीला, हरा, ब्लू शेड के होते है, जो नई दुल्हन पर बहुत सुंदर लगता है।

सिल्क है सदाबहा

राजा-महाराजाओं का समय हो या आज का बदलता फैशन, सिल्क अभी भी लोगो की पहली पसंद है।सदाबाहर फैशन में शामिल सिल्क को महिलाएं हर फंक्शन में पहनना पसंद करती हैं। दरअसल, सिल्क एक ऐसा फेब्रिक है जिसकी खूबसूरती की तुलना किसी अन्य फेब्रिक से नहीं कर सकते।

हर वर्ग की पसंद सिल्क

एक समय था जब सिल्क सिर्फ रईसों के बदन पर ही चमकता था लेकिन 1990 के शुरुआती दौर में सैंडवाश्ड सिल्क के आगमन ने इसे मध्यवर्गीय लोगों तक पहुंचा दिया।इसके बाद सिल्क के क्षेत्र में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलें। सिल्क को अन्य फेब्रिक के साथ मिक्स किया गया, जिससे कृत्रिम फेब्रिक्स को अधिक लोकप्रियता मिलने लगी।
हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट है सिल्क


लड़कियां, युवतियां हमेशा कुछ अ लग दिखना चाहती है। ऐसे में सिल्क की साड़ियां उनके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। फ्लावर प्रिंट सिल्क की साड़ी लड़कियों पर बहुत खूबसूरत लगती है। फ्लावर प्रिंट आपको तसर सिल्क में मिल जाएगा। इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप स्लीव लेस ब्लाउज़ ट्राई करें। इसके साथ आप कोई भी हैवी झुमका कैरी कर सकती हैं।