फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं हाई हील्स, पहनते वक्त इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

फैशन का बढ़ता क्रेज लड़कियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह फैशन के मामले में अप टू डेट रहें। अपने आप को ट्रेंडिंग लुक देने के लिए वो मार्केट में आ रही तरह-तरह की हील्स का इस्तेमाल करती हैं। इन्हें पहनने से आपके लुक को एक कंप्लीटनेस मिलती है। अगर आप भी ऊंची हील्स पहनने का शौक रखती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

हील पहनने के कारण

कॉलेज से लेकर आॅफिस जाने वाली हर महिला अपने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने और पर्सनैलिटी बढ़ाने के लिए हाई हील्स पहनती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपने छोटे कद को छुपाने के लिए भी हाई हिल्स सैंडल पहनती हैं। दरअसल लड़कियां स्टेटस और प्रोफाइल को देखते हुए हाई हील्स पहनती हैं। अगर हाई प्रोफाइल का कोई फंक्शन है तो लड़कियों का हाई हील्स पहनना तय है।
नाप का रखें ध्यान

जब भी अपने लिए हाई हील्स खरीदने जाए तो इसे खरीदने से पहले एक बार अपने पैरों में डालकर नाप जरूर ले लें। अगर आपको चलने में दिक्कत आ रही हो तो इसे ना खरीदें।

दिन में खरीदे हाई हील्स

हमेशा दिन में ही सैंडल्स और हील्स खरीदने जाए। क्योंकि पूरा दिन चलने के बाद आपके पैर थोड़ा सा फ़ैल जाते हैं, जिससे आपको सैंडल का नाप लेने में दिक्कत आ सकती है।

हील कैप

कई बार लड़कियों की सैंडल से आवाज आती हैं। अगर आप इन आवाजों से से बचना चाहती हैं, तो अपनी हाई हील्स के साथ हील कैप ज़रूर खरीदें। हमेशा ऐसी हील्स खरीदें जिनमें सपोर्ट के लिए आर्च सपोर्टर या इन्सोल सपोर्टर लगा हो। इससे आपको हील्स पहन कर चलने में दिक्कत नहीं होगी।