स्टडी - पुरूषों को सेक्सी लुक देता है लाल रंग

लाल रंग अपने जीवन में एक अलग ही अहमियत रखता है और अधिकतर लोग लाल रंग को पंसद करते हैं लाल रंग में लुक भी काफी अच्छा लगता है। कहते हैं कि लाल रंग में सिर्फ लड़किया ही अच्छी लगती हैं लेकिन ऐसा नहीं है इस रंग में पुरूष भी वेहद खूवसूरत नजर आते हैं। अगर आपको दूसरों की नजरों में आना पसंद है और आप हमेशा ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाने की कोशिश करते हैं तो आपको भी लाल रंग के कपड़ो का चयन करना चाहिए।

एक स्टडी के मुताबिक महिलाएं और पुरुष दोनों ही रेड कलर के कपड़ों में विपरित सेक्स के व्यक्ति को बेहद आकर्षक लगते हैं। इस स्टडी के मुताबिक जब पुरुष लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो इससे स्टेटस और प्रभुत्व का संकेत मिलता है खासतौर पर विपरित सेक्स के व्यक्ति को और इसी वजह से लाल रंग का कपड़ा पहनने वाला व्यक्ति बेहद आकर्षक दिखने लगता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कुछ अंडरग्रैजुएट लड़कियों को पुरुषों की कुछ तस्वीरें दिखायीं। इसमें कुछ तस्वीरें ब्लैक ऐंड वाइट थी जबकि कुछ तस्वीरें लाल या सफेद बैकग्राउंड की और उसके बाद लड़कियों को पुरुषों को उनके आकर्षण पर रेट करना था। जिस पुरुष की तस्वीर रेड बैकग्राउंड में ली गई थी उन्हें आकर्षण के स्तर पर सबसे ज्यादा रैकिंग मिली।

हमारी स्टडी में हमने पाया कि महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनने वाले पुरुषों को स्टेटस में बड़ा मानती हैं और उन्हें लगता है कि ऐसे पुरुष ज्यादा पैसे कमा सकते हैं और सामाजिक सम्मान हासिल कर सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि लाल रंग के कपड़े पहनने वाले पुरुष ज्यादा आकर्षक और सेक्सी पाए गए। उनका व्यक्ति कुछ अलग ही होता है वे वेहद खूबसूरत और आर्कषक लगते हैं।
स्टडी के मुताबिक रेड कलर सेक्सी लुक देता हैं जो की लड़कियों पर ज्यादा पंसद किया जाता है लेकिन ऐसा नहींं है लाल रंग के कपडे अगर पुरूष भी पहनते है तो वह भी बहुत सेक्सी और आकर्षित लगते हैं

लडक़े लाल का प्रयोग बहुत ही कम करते हैं वह यह सोचते हैं कि ये कलर केवल लड़कियों के लिए होता है। इस कलर में लड़किया भी अच्छी लगती हैं पर यह वह भी भूल जाते हैं कि लड़किया भी पुरूषों को लाल रंग के कपड़ों में देखना ज्यादा पंसद करती हैं। ऑफिस में अगर लडक़े लाल रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहन के जाते हैं तो वह लड़कियों के तारीफ के हकदार होतें हैं।