राजस्थानी दुल्हन बन रश्मि देसाई ने जीता सभी का दिल, फैंस बोले- शादी कब करोगी?

टीवी की पसंदीदा बहु रश्मि देसाई को सभी जानते है। बिग बॉस में जाने के बाद रश्मि देसाई का अलग ही अंदाज दुनिया के सामने आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार रश्मि देसाई सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई अपने क्यूट अंदाज से अक्सर फैंस की तारीफ लूटती हैं। लगातार ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक में तस्वीरें शेयर करने के बाद रश्मि देसाई दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। अब वे अपने राजस्थानी दुल्हन के लुक के लिए बहुत पसंद की जा रही हैं। यह लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा हैं।

दरअसल, रश्मि देसाई ने राजस्थानी ब्राइड बन तस्वीरें खिंचवाई हैं। जिसमें वो गजब ढाती दिख रही हैं। ट्रेडिशनल राजस्थानी दुल्हन के लिए रश्मि ऑरेंज कलर के लहंगा चुनरी में तैयार हैं। जिसमें लहंगे पर गोल्डन थ्रेड से जरी का वर्क किया गया है। वहीं चुनरी पर लगा गोटा वर्क इसे बिल्कुल राजस्थानी अंदाज दे रहा है। वहीं बात करें ब्लाउज की तो शार्ट कुर्ती लुक ब्लाउज जिसकी बाजुओं पर गोल्डन कलर की लंबी लटकन जोड़ी गई है।

वहीं रश्मि ने अपने मेकअप से इस लुक में चार चांद लगाया है। रेड लिप्स, गोल्डन माथे पर बिंदी के साथ ट्रेडिशनल मांगटीका जंच रहा है। वहीं ट्रिपल लेयर चेन वाली नथ और गोल्डन बड़े झुमके बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जबकि गोल्डन और लाल रंग का चोकर नेकपीस और गोल्डन चूड़ियां रश्मि को महारानी लुक दे रहे हैं।

रश्मि इस ट्रेडिशनल राजस्थानी ब्राइडल वाले लुक में सिर पर चुनरी ओढ़े पोज दे रही हैं। जिसे देख फैंस के साथ ही मिस देसाई के सेलेब दोस्त भी कमेंट कर रहे हैं। महारानी और दुल्हनिया वाले कमेंट के साथ उनके फैंस रश्मि से पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करने वाली हैं?