सांवली स्किन के लिए चुने आउटफिट का यह रंग, दिखाते है आपका बेहतरीन अंदाज

अक्सर देखा गया है कि लडकियां अपनी ऑउटफिट और उसके रंग के बारे में बहुत सोचती हैं, क्योंकि यह उनकी ख़ूबसूरती को बढाने के लिए बहुत जरूरी होता हैं। जिन लड़कियों का रंग गोरा होता हैं, उन्हें आउटफिट का कलर चुनने में इतनी परेशानी नहीं होती है, जितनी एक सांवली लड़की को अपने आउटफिट का कलर चुनने में होती हैं। अपनी डार्क स्किन के कारण सांवली लड़कियों को अपनी आउटफिट का रंग चुनते समय हमारे द्वारा बताए जा रहे कुछ टिप्स का ध्यान रखने की जरूरत हैं। जिससे उनका रूप ओर निखर सकें। तो आइये जानते हैं कौनसा रंग जंचता है सांवली लड़कियों पर।

* नीला रंग

सांवले रंग की लड़कियों पर नीले रंग के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आप सोचती हैं कि ये रंग गोरी स्किन पर अच्छा लगता है तो गलत सोचती हैं काली रंग पर नीला रंग खूब जचता है।

* लाल रंग

लाल रंग हर स्किन पर अच्छा लगता है। शादी या किसी फंक्शन पर जाने के लिए आप लाल रंग का चुनाव कर सकते हैं।

* हरा रंग

हरे रंग के कपड़ों को जरूर ट्राई करें। ये टील ग्रीन कलर आपकी स्किन पर अच्छा लगेगा।

* काला रंग

काले रंग के कपड़ों को आप अन्य एक्सेसरीज व कपड़ों के साथ और आकर्षित बना सकती हैं। इसमें नेट, शिफॉन और लेदर की जुगलबंदी भी खूब जंचेगी।

* गुलाबी रंग

पिंक के सभी शेड्स जैसे हॉट पिंक, लाइट पिंक, बेबी पिंक आप कोई भी कलर ट्राई कर सकते हैं। ये सभी शेड्स आप पर अच्छे लगेंगे।