दुल्हन के हाथों में इन 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से लिखवाए होने वाले पति का नाम

इस वर्ष जो लड़कियां शादी के बंधन में बंधने वाली हैं उन्हों अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। खासतौर पर शादी के दिन उन्हें क्या पहनना है और कैसे सजना है इन सब चीजों के बारे में उन्होंने पहले ही सोच लिया होगा। मगर, शादी के आउटफिट और ज्वैलरी के साथ-साथ शादी की मेहंदी का भी लड़कियों को बहुत क्रेज होता है। जाहिर है यह यह मेहंदी होती ही खास है क्योंकि यह मेहंदी पिया के नाम की होती है। इस मेहंदी की डिजाइन से लेकर इसमें पति का नाम लिखवाने तक के लिए लड़कियों के मन बहुत सारी उत्सुक्ता होती है। वैसे तो एक हिंदू रस्म के मुताबिक दूल्हे को दुल्हन के हाथों में मेहंदी की महीन डिजाइन के बीच अपना नाम तलाशना होता है। मगर, अब ट्रेंड बदल चुका है और होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे को सताने की जगह डिजाइनर अंदाज में उसका नाम अपने हाथों में रचाती है। तो अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप भी इन डिजाइंस को गौर से देख लें और अपने पति का नाम इसी तरह डिजाइनर अंदाज में लिखवाएं।

आप अपने हाथों में अपने पति और अपना नाम किसी स्लोगन की तरह लिखवा सकती
हैं। जैसे की पिक में लिखा है धीरज की दुल्हनिया, हितेश की दुल्हनिया या बनू मैं तेरी दुल्हन आदि आप
लिखवा सकती हैं।

आप अपने हाथों में पति के नाम का पहला अक्षर भी लिखवा सकती हैं। इसके साथ ही आप एक हाथ पर पति का नाम और दूसरे हाथ पर अपना नाम लिखवा सकती हैं। इसे आप अपने मेहंदी वाले से दोनों हथेलियों के साइड में दिल के आकार की डिजाइन के बीच लिखवाएं तो यह और भी अच्छा नजर आएगा। आप जब दोनों हाथों को एक साथ जोड़ेंगी तो यह बहुत ही सुदंर दिल के आकार में नजर आएगा।

इस मेहंदी डिजाइन में केवल मेहंदी की रेग्यूलर डिजाइन ही नहीं है बल्कि कुछ धार्मिक मंत्रों और सिम्बल्स को भी जोड़ा गया है। यहां तक की इसमें कुछ प्रमुख तारीखों के बारे में भी बताया गया है। आप इन्हीं सबके मध्य में अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। आप यदि इस तरह से मेहंदी लगवाएंगी तो यह न केवल एक यूनीक डिजाइन बनेगी बल्कि आपके और अपके पति के लिए यह मेहंदी यादगार बन जाएगी।

आजकल जो सबसे ज्यदा ट्रेंड कर रहा है वो है मेहँदी में अपने पार्टनर की फोटो बनवाना, एक हाथ पे आपकी और दुसरे पर अपने पार्टनर की पिक बनवाना किसी भी मेहँदी डिजाईन से बेस्ट है इससे आप अपनी मेहँदी को यादगार बना देगा