लड़कियों में बढ़ता जा रहा शर्ट का क्रेज, जानें कैरी करने के ट्रेंडी स्टाइल

शर्ट कई लड़कियों की पहली पसंद होती है और ये काफी अच्छी भी लगती है। शर्ट की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसे कई तरीके से पहना जा सकता है। जकल शर्ट स्टाइल में भी काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। खासकर लड़कियों के लिए। शर्ट ड्रेस से लेकर टक्सीडो शर्ट तक काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा चेक शर्ट और लॉन्ग शर्ट के साथ भी आप नया स्टाइल कैरी कर सकती हैं। अगर आपके पास काली, सफेद या फिर हरे रंग की शर्ट है तो आप उसे कई तरीके से पहन कर और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। शर्ट को आप लैगिंग्स, जैगिंग, शॉर्ट ड्रेस, वन पीस, रॉम्पर और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।वलेस शर्ट और डेनिम शर्ट भी लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस की महिलाएं तक इन सभी शर्ट्स को ट्राय करना चाहती हैं। यही नहीं हर अवसर पर आप हर स्टाइल के शर्ट को पहन सकती हैं।

शर्ट के ऊपर पहने

शर्ट के साथ श्रग आपको एक डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देता है। इसके लिए आप शर्ट को लैगिंग्स के साथ पहने और फिर श्रग पहने। अगर आप चाहें तो फॉर्मल के साथ भी श्रग पहन सकते हैं।

शर्ट स्टाइल में करती रहें परिवर्तन

नए लुक के लिए आपको शर्ट स्टाइल में बदलाव करते रहना चाहिए। इससे होता ये है कि आपको हर बार अलग लुक मिलता है। वर्ना एक जैसे शर्ट स्टाइल पहनकर आप बोर हो जाती हैं, साथ ही देखने वाला भी। नए शर्ट स्टाइल को ट्राय करने में कभी न झिझकें। इससे आपको ये भी पता चलेगा कि आप शर्ट को कैसे मैचअप कर सकती हैं।

पैंट के साथ शर्ट

औफिस लुक में अगर आप भी दिखना चाहती हैं एलिगेंट और क्लासी, तो ये कौम्बीनेशन आपके बहुत काम आ सकता है। यह आपके औफिस लुक के लिए बेस्ट लुक होगा। अपने ऑफिस के लिए आप कैजुअल शर्ट स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इससे आप बहुत समार्ट नज़र आयेंगी। ट्रेंडी शर्ट को ऑफिस से बाहर पहनना ज़्यादा अच्छा होगा। ऑफिस में आप चेक शर्ट या डेनिम शर्ट भी पहन सकती हैं। मौसम के अनुसार भी आपको शर्ट फैब्रिक यूज़ करना चाहिए।

लैदर शूज के साथ शर्ट


अगर आप किसी खास मौके के लिए एक अच्छा लुक चाहती हैं तो लैदर शूज के साथ शर्ट ट्राय कर सकती हैं। यह पहनने में काफी खूबसुरत लुक देता है। अगर आप चाहे तो लैदर लेगिंग्स या फिर जैकेट्स के साथ भी पहन सकती हैं।

स्लीवलेस शर्ट में आप दिखती है स्मार्ट

मौसम कोई भी क्यों न हो स्लीवलेस शर्ट आप पर अच्छा ही लगता है। खासकर जो लड़कियां या महिलाएं एकदम फिट हैं उन पर स्लीवलेस शर्ट लगता भी खूब है। स्लीवलेस शर्ट को आप जींस, स्कर्ट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। या आप चाहें तो स्लीवलेस शर्ट ड्रेस को भी आप पहन सकती हैं। ये सच में आप पर बहुत अच्छा लगेगा।