अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये 5 चीजें, रहेगी नए फैशन के साथ अपडेट

आजकल के इस बदलते फैशन में आए दिन नई अपडेट आती रहती है जिससे जुड़कर आप अपनेआप को फैशन से जोड़े रख सकती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो वतमान समय के फैशन के लिहाज से बहुत उचित है और बहुत प्रचलित हैं। तो इनको जानकार आप भी अपने वार्डरोब को अपडेट कर सकते है और खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं। तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में जो आपको फैशन से जोड़े रखेगी।

* टाई-डाई टी शर्ट

फैशन वर्ल्ड में 2019 का सबसे कूल और ग्लैमरस ट्रेंड टाई-डाई टी शर्ट्स होंगी। ये टी शर्ट्स काफी कलर फुल होती हैं। इन टी शर्ट्स के वाइब्रेंट कलर किसी के भी मन को खुश कर देते हैं।

* स्ट्रॉ बैग

पिछले कुछ महीनों में डिजाइनर स्ट्रॉ बैग महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। बैग ऐसी चीज हैं, जो महिलाओं की लुक को पूरा करते हैं। बास्केट शैप बैग से राउंड बैग तक स्ट्रॉ बैग हर तरह से आपकी लुक में ग्लैमर का तड़का लगाते हैं।

* एंटी स्किनी जींस

आपके पास कई सारी टाइट फिटिंग की जींस होंगी। लेकिन 2019 में लूज जींस का क्रेज अधिक रहने वाला है। इसलिए 2019 में अपनी वार्डरोब को लूज जींस से जरूर अपडेट करें। यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ आपको रेट्रो लुक भी देती हैं, जो आजकल युवाओं में काफी पॉपुलर है।

* लोफ़र्स फुट वियर

फुट वियर की बात करें तो इन दिनों में महिलाओं के बीच लॉफर काफी ट्रेंड में है। इसकी खास बात यह है कि यह फुट वियर आप किसी ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं।

* न्यूट्रल शेड

2019 में लोगों के बीच सबसे ज्यादा क्रेज न्यूट्रल शेड्स का रहेगा। न्यूट्रल कलर के कपड़े हों या फिर लिपस्टिक, ये 2019 का ट्रेंड बनने वाला है। 2019 में अगर आप लोगों की भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो सिर से पैरों तक न्यूट्रल कलर की लुक ट्राई कर सकती हैं।