बरसात के दिनों में पाना चाहते हैं महकती खुशबु, ट्राई करें ये ये परफ्यूम

समय के साथ फैशन का अंदाज भी बदला हैं एवं खुद को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए लोग कई चीजों की मदद लेते हैं। इन्हीं में से एक हैं परफ्यूम जो कि आपको महकती खुशबु देता हैं और आज के समय में यह भी फैशन का एक हिस्सा हैं। अभी बरसात के दिन चल रहे हैं और ऐसे में भीगना आम बात हैं। लेकिन भीगने की वजह से शरीर से एक अजीब सी महक आने लग जाती हैं। ऐसे में आपका द्वारा सही परफ्यूम का चुनाव किया जाना बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बरसात के दिनों में महकती खुशबु के लिए परफ्यूम के चुनाए से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

ओरिएंटल
पार्टी या डिनर पर बाहर जाने के लिए आपको ओरिएंटल परफ्यूम लगाना चाहिए। एंबर, ओड और मस्‍क से बने इस तरह के परफ्यूम को आप किसी खूबसूरत और शानदार जगह पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इनकी खुशबू काफी तेज होती है।

वुडी
वुडी सेंट और परफ्यूम पुरुषों के लिए ज्‍यादा होते हैं। ये भीनी-भीनी खुशबू से लेकर तेज महक वाले होते हैं। ये परफ्यूम चंदन, देवदार और मसालों से बनता है।

सिट्रस
हल्‍की और भीनी-भीनी खुशबू पसंद है तो आपको सिट्रस परफ्यूम ट्राई करना चाहिए। इनमें संतरे, नींबू, पचौली जैसे नाम आते हैं जो मन को अपनी खुशबू से एकदम महका देते हैं।

फ्लोरल
फ्लोरल परफ्यूम हल्‍के और दिन के समय लगाने के लिए होते हैं। इन्‍हें फूलों से तैयार किया जाता है। गुलाब, लिली, जास्‍मीन या लैवेंडर का फ्लोरल परफ्यूम आप ले सकती हैं।