जाने राशि के अनुसार कौनसी हेयर स्टाइल है आपके लिए बेस्ट

हर व्यक्ति को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं। वो चाहता है कि उसके बाल लम्बे और घने रहें, जिससे उसकी खूबसूरती बनी रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल सिर्फ हमारे सौंदर्य को ही प्रभावित नहीं करते अपितु इनका ज्योतिषीय रूप से भी बड़ा महत्व हैं। माना जाता है कि लम्बे समय तक बाल नहीं कटवाने पर उन्नति में बाधा आती हैं। ज्योतिषशास्त्र में तो माना गया है कि व्यक्ति को अपनी बालों की बनावट उनकी राशी के अनुरूप रखनी चाहिए जो कि उनके जीवन में उन्नति लाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशी के जातक को कौनसी हेयर स्टाइल का चुनाव करना चाहिए। आइये जानते हैं।

* मेष : इस राशि के पुरुषों को अपने बाल छोटे रखने चाहिए। पुरुषों के लिए आर्मी हेअरकट बेस्ट हैं। इस राशि की महिलाओं को स्टेप कट कटिंग करवानी चाहिए। घुंघराले बाल भी इनके व्यक्तित्व को निखारते हैं और लाभ दिलाते हैं।

* वृषभ :
महिलाऐं अपनी निडरता को बरकरार रखने के लिए छोटे बालों वाला हेयर कट यानी कि बॉब हेयर कट करवाएं। पुरुषों में लंबे बालों को लेकर उत्साह रहता है और यह अपने बालों को सजा संवारकर रखना पसंद करते हैं।

* मिथुन : -
इस राशि के पुरुषों को अपने बालों की स्टाइल को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। इस राशि के पुरुष अपने लुक को लेकर बेहद सजग रहते हैं। इन्हें लंबे बाल रखना बेहद पसंद होता है। वहीं इस राशि की महिलाएं यदि छोटे बाल रखें तो यह ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से उनके भाग्योदय में परेशानी पैदा करता है। मिथुन राशि की महिलाओं को हमेशा लंबे बाल रखने चाहिए।

* कर्क : इस राशि की महिलाओं को लंबे बालों की बजाय गर्दन से कुछ नीचे तक बाल रखने चाहिए। यू कट बाल इनके लिए अच्छा रहता है। इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखने चाहिए।

* सिंह :
सिंह राशि के जातक, चाहे महिला हों या पुरुष, इनमें भीड़ से अलग दिखने की चाहत आम पाई गई है। इसलिए आप लेयर्स कट लीजिए, साथ ही लंबे बाल भी रखें ताकि हर कोई आपको मुड़-मुड़कर देखे।

* कन्या :
कन्या राशि के पुरुषों को ना तो अपने बाल छोटे रखना चाहिए ना ही बड़े। इस राशी की महलिओं को भी बाल बेहद छोटे या बड़े नहीं रखना चाहिए। सामान्य लंबाई के बाल इनका भाग्योदय करते हैं। साथ ही इस राशि की महिलाओं को अपने बाल सीधे रखने चाहिए। नर्म सीधे औऱ चमकदार बाल इस राशि के लोगों का भाग्योदय करते हैं।

* तुला :
इन पर मध्य लंबाई के बाल अच्छे लगते हैं और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस राशि की महिलाएं हेयर कट करवा सकती हैं। पुरुष और महिलाओं दोनों पर पर कर्ली हेयर बेहतरीन लगेंगे।

* वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के पुरुषों को अपने पीछे के बाल और कनपटी के ऊपर के बाल छोटे रखने चाहिए।वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपने बाल घुंघराले और लम्बे रखने चाहिए। इस राशि की महिलाओं पर लम्बे और घुंघराले अच्छे लगते हैं तथा यह हेयर स्टाइल महिलाओं के लिए लकी होता हैं

* धनु :
इस राशि की महिलाओं को सीधे और लंबे बाल पसंद आते हैं और यह इनके लिए लकी भी होता है। जिनके बाल सीधे नहीं हैं वह समय-समय पर स्ट्रेटनिंग करवा सकती हैं। इस राशि के पुरुष भी लंबे बाल रख सकते हैं।

* मकर :
इस राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखना चाहिए। इनके साथ लेयर्स भी रखें तो आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के लड़कों के लिए भी लंबे बाल लकी होते हैं।

* कुंभ :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के व्यक्तियों पर शनि का खास प्रभाव रहता है। इसलिए इन्हें अपने बालों को पारंपरिक तरीके से संवारना चाहिए। हेयर ऑइल का उपयोग हमेशा करना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को भी बाल लंबे रखना चाहिए। बालों को हमेशा बांध कर रखना चाहिए। बालों की चोटी बनाकर या जूडा बनाकर रखना चाहिए। इसके अलावा महिलाएं पोनिटेल भी बना सकती हैं। इस राशि की महिलाओं को अपने बाल सजा-संवारकर रखने चाहिए। इससे महिलाओं के व्यक्तित्व में निखार आता है।

* मीन : इस राशि की महिलाओं को कंधे तक लंबे बाल रखने चाहिए। इनके लिए घुंघराले बाल लकी होते हैं। लड़के भी लंबे और घुंघराले बाल रख सकते हैं।