लम्बी हाइट की लड़कियों के लिए ये 5 आउटफिट रहेगी परफेक्ट, पाएंगी स्टाइलिश लुक

अक्सर लड़कियों में हाइट और कलर प्रौब्लम्स के चलते फैशन ट्राय नही कर पाते। खासकर लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए फैशन के कम ही औप्शन मौजूद होते हैं, जिसे वह हर बार ट्राय नही कर सकते। आज हम आपको लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए इंडियन फैशन के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से वेडिंग या पार्टी में ट्राय कर सकती हैं और अपने लुक को बना सकती है स्टाइलिश-

शरारा

अगर आपकी हाइट लंबी है और आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो शरारा आउटफिट ट्राय करें। अलग-अलग रंगो के सूट विद शरारा लुक आपको लंबा दिखाने की बजाय खूबसूरत दिखाएगा। जो आपके लुक के लिए परफेक्ट रहेगा।

स्किनी जींस

यकीन मानिए लंबी लड़कियों के पास अगर स्किनी जींस नहीं है तो आपको आज ही इसे अपने वार्डरोब में रख लेना चाहिए। इस जींस में टांगे बहुत पतली, लंबी और शेप्ड एंकल तक या लॉंग, आप किसी भी तरह की स्किनी जींस पहन सकती हैं। आप चाहें तो नीचे से अपनी स्किनी जीन्स को एक या दो इंच फोल्ड भी कर सकती हैं। ऐसी जींस के साथ हाई हील्स बहुत गजब लुक देती हैं।

साड़ी विद औफ शोल्डर ब्लाउज

अगर आप ज्यादा ही लंबे हो तो कोशिश करें कि अपना पेट ज्यादा दिखाने से जरूर बचें। ये आपके लुक के लिए अच्छा नही होगा। आप साड़ी के साथ औफ शोल्डर ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं। ये आपके लुक के लिए परफेक्ट आउटफिट रहेगा, जिसे आप किसी भी सोशल पार्टी में ट्राय कर सकती हैं।

मैक्सी ड्रेसेस

मैक्सी ड्रेसेस पहनने से लंबी लड़कियां की पर्सनेलिटी में चार चांद लग जाते हैं।यह ड्रेस न सिर्फ दिखने में कूल लगती है बल्कि काफी कंफर्टेबल भी होती है। अगर आप कर्वी हैं तो इस ड्रेस में आप अपने फिगर को भी खास लुक दे सकती हैं।

मीडियम साइज की स्कर्ट

इस तरह की स्कर्ट में आपको अपना मॉर्डन लुक दिखाने के साथ ही अपनी टांगों को फ्लॉंट करने का भी मौका मिलता है। क्योंकि यह घुटने पर ही खत्म हो जाती है इसलिए इससे बहुत ही क्लासी लुक आता है।