ब्लेज़र दिलाएगा सर्दियों में स्टाइलिश लुक, जानें इसे कैरी करने का सही तरीका

विंटर में ब्लेजर का क्रेज कुछ ज्यादा बढ़ जाता है। शादी हो या कैजुअल पार्टी लड़के ब्लेजर पहनकर जाना पसंद करते हैं। इससे आपका लुक और भी अट्रैक्टिव हो जाता है। एक अच्छा ब्लेजर खरीदने के लिए साइज, पॉकेट और बटन इस सब बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी ब्लेजर खरीदने के बारे में सोच रहे है तो कुछ बातों का जरूर ख्याल रखें। एसा ब्लेजर खरीदे जो आपकी लुक को क्लासी बनाएं। ब्लेजर को सही तरीके से कैरी करके ही स्टाइलिश दिखा जा सकता है।

क्रॉप्ड ब्लेजर

आप क्रॉप्ड यानी लंबाई में छोटे ब्लेजर भी पहन सकती हैं, क्योंकि इनका चलन भी देखने को मिल रहा है। क्रॉप्ड ब्लेजर को सही तरह से स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन क्रॉप्ड ब्लेजर सबसे ज्यादा अच्छे तब लगते हैं, जब इन्हें इनसे मेल खाते किसी परिधान के साथ पहना जाए। ब्लेजर के रंग से मेल खाती लैंगिंग या ट्राउजर के साथ इसे पहना जा सकता है।

ओवरसाइज ब्लेजर

स्मार्ट लुक पाने के लिए ओवरसाइज ब्लेजर को व्हाइट प्लाजो के साथ पहने। कलरफुल जैकेट्स ट्राई करें। इससे आपकी पर्सनैलिटी को नया लुक मिलेगा। सिंगल ब्रेस्टेड सूट जैकेट भी एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप डिफरेंट और फॉर्मल लुक में दिखना चाहती है तो इन जैकेट को वियर करें।

प्रिंटेड ब्लेजर

इस तरह के ब्लेजर कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जा सकते। अगर आप इनको अच्छी तरह से रखें तो 2 सीजन आराम से पहन सकते हैं। इसके साथ चिनोज और जींस पहनें। आपको एकदम शानदार लुक मिल सकता है।

नोच लेपल रेगुलर फिट ब्लेजर

अगर आप सिंपल और कूल स्टाइल का ब्लेजर खरीदना चाहते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं। आप इस ब्लेजर को ऑफिस, कॉलेज के लिए पहनकर जा सकते हैं। इस तरह का ब्लेजर देखने में बहुत ही क्लासी लगते हैं। आप इसको जींस, वाइट टी-शर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।

सॉलिड सिंगल ब्रेस्टेड कैजुअल ब्लेजर


अगर आप सॉलिड कलर का ब्लेजर खरीदना चाहते हैं तो यह आपके बजट के अनुसार सही हो सकता है। इस तरह के ब्लेजर को कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक के लिए ट्राय कर सकते हैं।