मेहंदी लगाते समय विशेष तौर पर ध्यान रखें इन बातों का

शादियों का समय हो और महिलाओं के हाथों में मेहंदी ना लगी हो, ऐसा कभी हो सकता हैं। जी नहीं साहिब हमारे देश में शादी का कोई त्योंहार भी हो तो महिलाऐं मेहंदी लगाने का मौका नहीं छोडती। क्योंकि मेहंदी उनके रूप को निखारने में बहुत उपयोगी साबित होती हैं। लेकिन मेहंदजी जितनी खूबसूरत दिखती है, उसक लिए जतन भी उतने ही करने पड़ते हैं। ताकि आपके हाथ की मेहंदी सबका ध्यान खींच सकें। आज हम आपको इसी हेतु बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातें जो मेहंदी लगते समय ध्यान में रखी जानी चाहिए।

* मेहंदी कलाकार का चयन

बाजार में आपको कई मेहंदी लगाने वाले कलाकार मिल जाएंगे। लेकिन आपको अपनी मेहंदी को बेहतरीन बनाने के लिए ग्राहकों से पूछना होगा। इसी के साथ आपको मेहंदी की गुणवत्ता का ख्याल रखना होगा। इस चीज को जांचे कि मेहंदी में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल ना किया हो।

* डिजाइन का चयन करना

डिजाइन का चयन करना काफी महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आपकी शादी हो या आपके दोस्त की आपको मेहंदी के डिजाइन का खास ख्याल रखना चाहिए।

* सही तरीके के आउटफिट पहनें

मेहंदी केवल आपकी हथेली तक ही सीमित नहीं है। इसलिए आपको एक ऐसी पोशाक पहननी चाहिए जिससे आपकी मेहंदी बेकार ना हो जाए। कुछ ऐसा पहने जिससे आप आराम से 3-4 घंटे बैठ सकती हैं।

* शादी से कुछ दिन पहले मेहंदी लगाएं

कुछ लोग शादी के दिन ही मेहंदी लगाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि दो या तीन दिन पुरानी मेहंदी का रंग अलग ही आता है, बल्कि इतने ही दिन में मेहंदी का रंग आता है। इसलिए मेहंदी को शादी से कुछ दिन पहले लगाना चाहिए।

* मेहंदी लगाने के बाद भी उसका ख्याल रखें

इस बात को जान लें कि आप अपने हाथों में मेहंदी के लग जाने के बाद लगभग 6 घंटों तक पानी का इस्तेमाल ना करें। आप हल्का सा सरसों का तेल या लौंग का तेल अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसके बाद मेहंदी को चाकू की मदद से हटाएं और अपने हाथों को कवर करके सोएं। इससे आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।