प्लस साइज की लड़कियां लगाएं अपने लुक में स्टाइल का तड़का, ले इन टिप्स की मदद

अक्सर देखा है कि प्लस साइज की लड़कियो में इन्फेरियरिटी काम्प्लेक्स (inferiority complex) होता है। वे समझती है कि वे कुछ भी पहनें मोटी ही लगेगी, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। प्लस साइज लड़कियां भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं।अगर आप भी प्लस साइज हैं और आप अपने लुक को स्टाइलिश दिखाना चाहती है तो ट्राय करें ये कुछ टिप्स...

टी-शर्ट

केजुअल्स में अक्सर टी-शर्ट को काफी पसंद किया जाता है क्योंकि यह अच्छी भी लगती हैं और काफी कंफर्टेबल भी होती है। आप भी टी-शर्ट को फ्लेयर्ड जींस और हील्स की एक जोड़ी के साथ स्टाइल किया। इसके साथ ओपन हेयर उन्हें और भी अधिक खूबसूरत बना रहे हैं।

ऑफ़ शॉल्डर गाउन विद हाई स्लिट

पार्टी लुक में आप ऑफ़ शॉल्डर गाउन विद हाई स्लिट कैरी कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ डीप रेड लिपस्टिक से आपका ऑवर ऑल लुक निखरकर सामने आएगा।

फ्लोर लेंथ अनारकली

अनारकली का फैशन कभी पुराना नहीं होता, और ये सभी बॉडी टाइप पर फबता है। अपनी पसंद अनुसार अलग-अलग लेंथ के अनारकली सुट को आप आजमा सकती हैं, हालांकि फ्लोर लेंथ अनारकली प्लस साइज बॉडी के लिए ज्यादा बेहतए रहता है क्योंकि ये एक्स्ट्रा फैट को आसानी से कवर कर लेता हैं। इन सुट के साथ आप दुपट्टे जरूरी कैरी करें।

साड़ी विद जैकेट ब्लाउज

प्लस साइज लड़कियां भी साड़ी में खूबसूरत नजर आ सकती हैं बस जरूरत है उसे सही तरीके से कैरी करने की। साड़ी के साथ आप जैकेट स्टाइल ब्लाउज करें और पल्लू को बहुत फैला कर न लें बल्कि छोटे-छोटे प्लीट्स बना लें।

स्लिट कुर्ता

स्लिट कुर्ता काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑप्शन है। इन्हें आप स्कर्ट्स, धोती, चूड़ीदार जैसे अलग-अलग बॉटम्स के साथ टीम अप कर सकती हैं।