Holi 2018 : होली पर लडकियाँ इस तरह करें अपने कपड़ों का चुनाव

होली आने को अब कुछ ही दिन बचे हैं। यह दिन बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया जाता हैं। इस दिन सभी लोग अच्छे से तैयार होकर नए रंगों में रंगते हैं। इस दिन के लिए सबसे ख़ास बात होती है सही रंगों का चयन ताकि आपको त्वचा और सेहत को कोई नुकसान ना हों। और इसी के साथ कपड़ों का चयन ताकि आप खूबसूरत दिख सके। अगर आप भी होली खेलने वाली हैं तो आपको अपनी ड्रेसिंग पर थोड़ा ध्यान देना होगा, जिससे रंग में भंग ना पड़े। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपड़ों के चयन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स जिनको अपनाकर आप होली के रंगों के बीच भो खूबसूरत दिखे। तो आइये जानते हैं किस तरह के कपड़ों का चयन सहीं रहेगा होली के त्योंहार पर।

* फ्लोरल लॉन्ग कुर्ता : आप इस दिन के लिए लॉन्ग कुर्ता चुनिए। सफेद कुर्ते पर रंगीन फूलों का प्रिंट आपको होली पर सबसे खास दिखाएगा। इसके साथ कॉम्प्लीमेंट्री रंग के रूप में ब्लैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ में व्हाइट ब्रेसलेट, मैचिंग ईयररिंग्स और फुटवियर आपके लुक को और आकर्षक बनाएंगे।

* व्हाइट कपड़े
: मूवीज़ या रियल लाइफ भी कई होली पार्टी में अक्सर आपने देखा होगा कि लोग व्हाइट कपड़े पहनकर होली खेलते हैं। लेकिन व्हाइट कपड़ों पर रंग जल्दी चढ़ता है और आसानी से उतरता नहीं है। इसलिए अगर आप अपने व्हाइट कुर्ते को दोबारा नहीं पहनना चाहती हैं, तभी उसे होली पार्टी में पहनें। वरना होली के लिए डार्क कपड़े बेस्ट होते हैं। इन पर ज़्यादा रंग नहीं दिखाई देता और इन्हें धोने में ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

* फ्यूज़न फैशन : इस होली के अवसर पर अगर आप कुछ अलग दिखना चाहते हैं तो आप मस्ती भरे और साधारण दिखने के लिए जंपसुट के साथ कढ़ाई वाली हाफ जैकेट पहन सकती हैं। आप पूरी तरह पारंपरिक दिखने के लिए टी-शर्ट या कुर्ता, घुटनों तक प्रिंटेड स्कर्ट भी पहन सकती हैं।अगर आप इस फिराक में हैं कि आपकी त्वचा पर कम से कम रंग लगे, तो श्रग पहन सकती हैं। इसमें आपके हाथ सुरक्षित भी रहेंगे और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।

* शर्ट और हॉटपैंट : यदि आप वेस्टर्न लुक पसंद करती हैं, तो व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू हॉटपैंट का चयन कर सकती हैं। इस लुक को और निखार देने के लिए बाल खुले रखें। नेकपीस और ईयररिंग्स पहनने के बजाय अंगूठियां पहन सकती हैं। साथ में स्लिंग बैग रख सकती हैं।

* टाइट कपड़े : होली खेलते वक्त टाइट कपड़े बिल्कुल ना पहनें। क्योंकि अगर आप पानी से होली खेलेंगी तो चुड़ीदार या टाइट टी-शर्ट जैसे कपड़े बिल्कुल चिपक जाएंगे और बाद में आपको कपड़े निकालने में परेशानी होगी।

* शॉर्ट्स
: शॉर्ट्स बहुत ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते हैं और अक्सर आप सेलेब्स को होली पार्टी में शॉर्ट्स में देखती हैं। लेकिन आप इन्हें ना पहनें। दरअसल शॉर्ट्स पहनने से आपकी ज़्यादातर स्किन शो रहती है, जिससे उन पर ज़्यादा गुलाल या कलर लगता है। ऐसे में आपको ये कलर उतारने में बेहद मशक्क्त करनी पड़ेगी। इससे उलट अगर आप कुछ फुल पहनेंगी तो आप ज़्यादा रंग से बच पाएंगी।