पुरुषों के वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, जो बदलते फैशन में दे ट्रेंडी लुक

आजकल के बदलते फैशन के दौर में रोज नया फैशन ट्रेंड आता हैं। इस बदलते ट्रेंड में खुद को नए फैशन ट्रेंड के लिए हमेशा तैयार रखना कोई आसान काम नहीं हैं। इसके लिए पुरुषों को अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ती हैं। अपने बोरिंग लुक से उबरने और फैशन के साथ कदम-ताल बनाये रखने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों के वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। क्योंकि ये चीजें आपको बदलते फैशन में भी ट्रेंडी लुक देती हैं। तो आइये जानते हैं उन एक्सेसरीज के बारे में जिन्हें वार्डरोब में कपड़ों के साथ रखने की जरूरत हैं।

* डार्क ब्लू जींस : अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो आपको बूट कट जींस पहननी चाहिए। नैरो फिट जींस को आप अवाइड कर सकते हैं क्योंकि उसका ट्रेंड इन दिनों कम होता नजर पड़ रहा हैं।

* ऑक्सफोर्ड शर्ट्स : आफिस में डालने के लिए आप ऑक्सफोर्ड डिजाइन शर्टस पहन सकते है। यह आपको ऑफिस में एक क्लासी लुक देगी।

* नेवी ब्लू सूट : अगर आपका किसी पार्टी में जाने का प्लान है तो भूल कर भी शर्ट और जींस न पहन लिजिएगा। खुद को एक क्लासी लुक देने के लिए आप थ्री पीस सूट पहन सकते हैं। यह आपकी बिजनेस मीटिंग में भी एक अच्छा विकल्प है।

* टाई : थोड़े फार्मल लुक के लिए आप टाई भी लगा सकते है। आप अलग अलग शर्टस के साथ अलग अलग क्लर की टाई पहन सकते हैं।

* वी नेक टी-शर्ट : अगर किसी दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान हैं तो आप ब्लेजर के नीचे वी नेक टी-शर्ट पहन सकते है।

* बेल्ट : मेन्स लुक को एक अच्छी बेल्ट परफेक्ट लुक देती हैं। आप लेदर में ब्लैक या ब्राउन बेल्ट पहन सकते हैं।

* वॉच : वॉच एक ऐसी एक्सेसरी है जो आपको क्लासी और कैजुयल दोनो तरह का लुक देती है और यह ट्रेंड में भी है इसलिए इसे आपके वाडरोब जरुर होना चाहिए।