इन नेल पेंट्स की मदद से राखी पर अपने नाखूनों को दे नया रूप

त्योहारों के दिनों में सजना सवरना हर उम्र की लडकी को पसंद होता है। ऐसे में हाथो की शोभा को नेल पेंट के माध्यम से बढ़ाया जाता है। नेल पेंट को लगाना हर उम्र की लडकी को अच्छा लगता है। नेल पेंट से उनके हाथ और भी सुंदर नजर आते है। राखी Rakhi के इस पावन पर्व को देखते हुए आजकल नेल पेंट्स Nail Paint के नये फैशन ट्रेंड्स चल रहे है। जिनसे आप अपने नाखूनों की सुन्दरता को बढ़ा सकती है। तो आइये जानते है इनके बारे में

* डॉर्क ब्लू ग्रीन

ये कलर हर तरह की स्कीन टोन पर खूबसूरत लगता है। इसे नाखूनों पर लगाने के बाद गर्ल्स इसके साथ बिग स्टेटमेंट कॉन्ट्रास्ट स्टोन रिंग को पहनना पसंद कर रही है।

* बैंगनी

पर्पल कलर इस विंटर में सबसे ज्यादा डिमांडिंग है। रिच लुक देने के कारण इस कलर की नेलपॉलिश पार्टी या िकसी खास आेकेजन के लिए परफैक्ट है।

* शीयर हंटर ग्रीन

टीनएज गर्ल्स को ये कलर बहुत लुभा रहा है। इस रंग की नेलपॉलिश की दो लेयर नाखूनों पर लगाई जा रही है। इसका लुक ग्रीन जैली की तरह लगता है।

* स्मोकी नेचुरल

जो गर्ल्स नाखूनों का नेचुरल रंग ही पसंद करती है उनके लिए नेलपॉलिश का ये रंग बेस्ट है। इसे लगाने से नाखूनों पर मोतियों सी चमक आ जाती है।

*हॉट ऑरेंज

समर का ये ट्रेंडी कलर मानसून में भी उतना ही पाॅपुलर है। इसे लगाने से स्कीन डल नहीं लगती। वॉर्म लुक के लिए हॉट ऑरेंज कलर गर्ल्स की पहली पसंद है।