दूल्हा-दुल्हन का पहनावा बनता है शादी का आकर्षण, जानें देश-विदेश में कैसा रहता है यह

शादी दो दिलों और दो परिवारों का मिलन होता है और यह बड़ी खुशी के तौर पर मनाया जाता हैं। इस खुशी के मौके पर सभी जान-पहचान वाले शामिल होते हैं, लेकिन आकर्षण का केंद्र होते है दुख-दुल्हन और उनका पहनावा। जी हाँ, शादी में हर कोई दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों पर एक नजर तो डालता ही हैं। जिस तरह भारत में शादी-समारोह का आयोजन किया जाता है, उसी तरह विदेशों में भी इन्हें स्पेसिला बनाने की कोशिश की जाती हैं। आज हम आपको देश-विदेश में दूल्हा-दुल्हन के पहनावे की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* भारत

भारत में वैसे तो हर राज्य के अपने अलग-अलग रिवाज हैं लेकिन यहां पर ज्यादातर शादीयों में दुल्हन लहंगों में और दुल्हा शेरवानी में नजर आता है। भारत की शादीयां शाही अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

* पाकिस्तान


यहाँ पर शादी के परिधान मे महिलाये शरारा पहनती है। और लड़के शेरवानी पहनते है।

* श्री लंका

श्री लंका का हर रंग वहां की संसकृति से जुड़ा हुआ होता है। वहां पर दुल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधान में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

* घाना, वेस्ट अफ्रीका

यहां पर दुल्हा-दुल्हन रंग-बिरंगे परिधान पहनते हैं। शादी का जोड़ा मैचिग ड्रैस पहनता है। जिससे इनकी संसकृति के रंग झलकते हैं।

* स्कॉटलैंड


स्कॉटलैंड में शादी के परिधान कुछ खास तरह के होते हैं। यहां पर दुल्हा स्कर्ट की तरह ट्रेडिशनल परिधान पहनता है और दुल्हन गाउन पहनती है।